दस लाख रुपये की गुटखा तस्करी करते हुए इंदौर के दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

दस लाख रुपये की गुटखा तस्करी करते हुए इंदौर के दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

एक बार फिर सोमवार की रात को सोनगीर पुलिस ने लाखों रुपए का प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा जब्त किया है और तस्करी के आरोप में इंदौर के वाहन चालक दल के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस कार्यवाही में दस लाख अस्सी हजार रुपये का रजनीगंधा पान मसाला गुटखा के साथ 9 लाख रुपये का एक आयशर ट्रक जब्त किया है.

मंगलवार की दोपहर को सोनगीर थाना प्रभारी अधिकारी प्रकाश पाटील को ख़ुफ़िया सुत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि इंदौर से पुणे की दिशा में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा के खेप थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है. इस मुखबिरी पर पुलिस ने सोनगीर टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 3 पर नाकाबंदी कर सोमवार की रात 8 बजे संदिग्ध अवस्था में सड़क पर दौड़ता हुआ आयशर ट्रक एम.पी. 13 जीए 8739 को रोका गया और तलाशी लेने पर ट्रक में प्रचुडन ट्रांसपोर्ट डिलीवरी सामान के बीच 7 लाख 56,000 रुपये मूल्य के साथ सफेद थैलियों में प्रतिबंधित रजनीगंधा पान मसाला के पाउच, 14 खाकी रंग के बॉक्स में रजनीगंधा सुगंधित पान मसाला 30 नीला, छोटा लाल डिब्बा 1800 रुपये की कीमत प मुद्रित। प्रत्येक बॉक्स में कुल 108 पाउच के साथ 3 लाख 24,000/- रुपये मूल्य का रजनीगंधा सुगंधीत पान मसाल पाऊच जब्त किया गया है और एक आयशर ट्रक 9 लाख रुपये का मुलाकर 19 लाख 80 हजार रुपये की सामग्री जप्त की गई है. वहीं तस्करी के आरोप में चालक शरीफ शेख पप्पु खान महु 58, गाव-गंगल्या खेडी महु जि. इंदौर और इस्तियाक़ खान उर्फ विक्की अहमद खान खजराणा, नारसानगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडीत, अप्पर पुलिस अधिक्षक प्रशांत बच्छाव, उपविभागीय पोलीस अधिकारी प्रदीप मैराळे के निर्देशन में सोनगीर थाना प्रभारी अधिकारी प्रकाश पाटील के नेतृत्व में पीएसआई प्रविण निकाळजे, शामराव अहिरे, सदेसिंग चव्हाण, संजय जाधव, शिरीष भदाणे, विशाल सोनवणे, अतुल निकम ने धर दबोचा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version