युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. पाटिल की सरहनीय पहल, 26 गांवों के छात्रों को किया स्कूल सामग्री का वितरण | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. पाटिल की सरहनीय पहल, 26 गांवों के छात्रों को किया स्कूल सामग्री का वितरण | New India Times

बोदवड़ शहर में युवक काँग्रेस के जिल्हाध्यक्ष प्रा. हितेश पाटिल द्वारा बोदवड़ तहसील के मानमोडी, सुरवाडे, मुक्ताल, लोनवाड़ी, विछवा, धनोरी और 18 अन्य गांवों में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को स्कूल सामग्री वितरित की गई. प्रो. हितेश पाटिल ने हाली में अपने जन्मदिन के अवसर पर इस सामाजिक परियोजना को अंजाम दिया. इसके बाद राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने शासकीय विश्राम गृह का दौरा कर गणमान्य लोगों ने उनको सुभकमाएं दी. इसके बाद प्रा. पाटिल अपने पैतृक गांव येवती गए जहा सरपंच शांताराम वाघ सदस्य तथा ग्रामपंचायत कर्मचारी ने उनका स्वागत किया. प्रो. हितेश पाटिल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सीखने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार शिक्षकों और स्कूलों की समस्याओं को जानकर अपने खर्च पर इस परियोजना को लागू करेगी. इस कार्यक्रम के लिए सोनूनी, सोमेश्वर पाटिल, रियाज सदस्य, संतोष देठे, आसिफ भाई, नाना पाटिल, साहेबराव टेलर, सागर पाटिल, भागवत पाटिल, शुभम पाटिल, आनंद बाविस्कर ने कड़ी मेहनत की.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version