अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का ऐतिहासिक इक़बाल मैदान नगर निगम की लापरवाही के चलते इस वक़्त पूरी तरह से बदहाली का शिकार है।

अल्लामा इक़बाल के अशआर उकेरे पत्थर उखड़ रहे हैं शाहीन पूरी तरह से खस्ता हाल है। वाटर फाउंटेन बंद है, बिजली के खम्बे टेढ़े और बाउंड्रीवाल गिर रहे हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान का कहना है कि कई बार हमारी टीम द्वारा बोर्ड और उखड़े हुए पत्थर लगाया गया है लेकिन अकेले जमीअत की टीम के प्रयास से इक़बाल मैदान का पूरी तरह से संरक्षण मुमकिन नहीं है जिसकी ओर नगर निगम एवं पर्यटन विभाग को भी आगे आना चाहिए।

हाजी इमरान का कहना है कि इक़बाल मैदान का इस्तेमाल तो सब कर रहें है पर संरक्षण के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है। फिल्म की शूटिंग करने वालों से नगर निगम द्वारा हज़ारों रुपये किराए के तौर पर लिया जा रहा है पर निगम के पास मैदान के संरक्षण के लिए कोई बजट नहीं है। जमीअत उलमा की टीम द्वारा इक़बाल मैदान की सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन से कई बार गुहार लगाया जा चुका है।

इक़बाल की यादों को बचाने के लिए आगे भी लगाते रहेंगे। जमीअत की टीम में मोहम्मद कलीम एडवोकेट, मुजाहिद मोहम्मद खान, हाजी मोहम्मद इमरान आदि मैदान के संरक्षण के प्रयास में हैं और जो भी इक़बाल मैदान का इस्तेमाल करें वह भी संरक्षण के लिए आगे आएं।
