वृक्ष जीवन के आधार होते है, पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ जरुर लगाने चाहिए: पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वृक्ष जीवन के आधार होते है, पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ जरुर लगाने चाहिए: पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत | New India Times

आज धौलपुर को हरा-भरा बनाने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के नेतृत्व में धौलपुर पुलिस के अधिकारियों/जवानों ने पुलिस लाइन धौलपुर में वृक्षारोपण अभियान चलाकर लगभग 400 पौधों का वृक्षारोपण किया तथा उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारीगणों को अपने आस-पास पौधे लगाने व स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु हर स्तर पर बढ़ चढ़कर अपना योगदान करने की अपील की गयी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम हमारे लिए केवल एक वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि प्रकृति व पर्यावरण के प्रति हम सभी के दायित्व को बताने वाला एक अवसर भी है। वर्तमान परिवेश में कोविड-19 में जिस प्रकार देश में ऑक्सीजन के कमी के चलते बहुत सारे लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी यदि हम वृक्षारोपण करते हैं और उन्हें संरक्षित करते हैं तो वह वृक्ष हमें 24 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं प्रकृति में ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण की रक्षा के लिए व अपने आस पास के वातावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने हेतु वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है और हमें पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध रखने का संकल्प लेकर नियमित रुप से वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रवेन्द्र महला, थानाधिकारी थाना कोतवाली राजेश पाठक, थानाधिकारी थाना निहालगंज बाबूलाल, थानाधिकारी सदर रमेश तंवर, थानाधिकारी थाना मनियां सुमन कुमार, Rac का जाप्ता, डीएसटी, क्यूआरटी टीम एवं बड़ी संख्या में पुलिस लाइन के जवान उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version