यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

श्री रणछोड़ मचकुण्ड धाम विकास समिति धौलपुर द्वारा उपवन निरीक्षक कैलाश चन्द मीणा से मुलाकात कर आगामी आने वाले मानसून में वृक्षारोपण की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. उपवन निरीक्षक कैलाश चन्द मीणा ने बताया कि धौलपुर में हर नर्सरी में पर्याप्त मात्रा में पौधे हैं. उपवन निरीक्षक मीणा ने आमजनों से अनुरोध किया कि खाने के बाद जामुन, आम, नासपाती आदि के बीजों को इकठ्ठा करें और वन विभाग में जमा करवायें जिससे विभाग उन बीजों का उपयोग कर सके.
बजरंग दल के जिला सह सयोंजक राम शर्मा ने बताया कि वन विभाग और श्री रणछोड मचकुण्ड धाम विकास समिति के सहयोग से अभी तक हमारे सदस्यों द्वारा धौलपुर शहर के मंदिरों और पार्कों में लगभग 527 पौधें लगाए जा चुके हैं. श्री रणछोड मचकुण्ड धाम विकास समिति के महेश राजावत ने बताया ग्रीन धौलपुर का सपना जो हमारे द्वारा देखा गया हैं उसको पूर्ण करने के लिए हमारे सहयोगी धीरेंद्र कुशवाह द्वारा समय समय पर जन्मदिवस और भी कार्यकर्मों में पौधरोपण किया जा रहा हैं साथ ही आगे अगर किसी को पौधे की आवश्यकता होती है तो वो हमारे सहयोगी धीरेंद्र कुशवाह से निःशुल्क प्राप्त कर सकता है. धीरेंद्र कुशवाह का संपर्क सूत्र 8560077410 है, इनसे पौधे प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि कोरोना काल में जहां जहां पर पेड़ों की अधिकता थी वहां पर रहने वाले निवासियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ी और वहां के मरीजों की बिना ऑक्सीजन के ही रिकवरी हो गई इसलिए आगामी समय को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, हरित पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, यदि आप पौधे रोपित करना चाहते हैं तो धौलपुर जिले की किसी भी नर्सरी में पर्याप्त मात्रा में पौधे उपलब्ध हैं वहां से प्राप्त कर सकते हैं या धीरेन्द्र कुशवाहा के नंबर पर कॉल करके आप किसी विशेष दिन पर पौधा रोपित कर सकते हैं.
