नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की सालगिरह पर रवीवार 25 जुलाई 2021 को जामनेर तहसिल राष्ट्रवादी कांग्रेस सामाजिक न्याय विंग की ओर से भव्य रोजगार सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अरुणभाई गुजराथी के करकमलों से किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री गुलाबराव देवकर ने की. सम्मेलन के आयोजक राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता संजय गरुड़ ने कहा कि इस सम्मेलन में मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, नासिक, नागपुर से 55 निजी कंपनियो के प्रमुख अधिकारी प्लेसमेंट के लिए पधारे हैं. तहसिल क्षेत्र के हर एक जरूरतमंद युवक को निजी सेक्टर में नौकरी देने का हमारा मकसद है. कंपनियों ने आश्वासन दिया है कि 5 वीं से 8 वीं कक्षा तक पढ़े हुए युवकों के लिए 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण कैम्प लगाया जाएगा जिसमें इन युवाओं को ट्रेनिंग देकर विभिन्न इकाइयों में नियुक्ती दी जाएगी. जिन युवकों का साक्षात्कार में चयन होगा उनको तत्काल जॉइन किया जाएगा. आने वाले दिनों में पार्टी की ओर से इसी तरह से रोजगार सम्मेलनों का आयोजन कर प्रत्येक युवा को रोजगार देने का हमारा प्रयास होगा. मंच पर NCP युवा जिलाध्यक्ष रविन्द्र नाना पाटील, विधायक अनील पाटील, सरोजनी गरुड़, उमेश नेमाड़े, जलगांव महानगर अध्यक्ष अभिषेक पाटील, महिला जिलाध्यक्ष वंदना पाटील, सामाजिक न्याय जिलाध्यक्ष अरविंद मानकरी, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना अहिरे, महिला जलगांव महानगर अध्यक्ष मंगला पाटील, वाल्मीक पाटील, प्रदीप लोढ़ा, आर एम गायकवाड़, श्रीराम सातपुते (जॉब कनेक्ट ऑफिसर) उपस्थित रहे. राज्य में सबसे अधिक जलबांधों के तहसील के रूप में मीडिया में जामनेर की एक पहचान बनायी गयी है. ग्राउंड जीरो पर हकीकत कुछ और है पीने के पानी के लिए तरसते इस तहसील में MIDC के अभाव से हजारों युवक बेरोजगारी की पीड़ा झेल रहे है. कोरोना के कारण रोजगार के हालात काफी बदतर है ऐसे बिकट स्थिती में गरुड़ द्वारा की गई रोजगार सम्मेलन की इस पहल से सैकड़ों परिवारों का चूल्हा जलने मे मदत होगी. विदित हो कि रोजगार सम्मेलन में 2 हजार युवकों ने शिरकत की.
