छपारा में स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे पर छपारा पंचायत ने की कार्रवाई, हंगामे के दौरान पंचायत का ट्रैक्टर दो मोटरसाइकिलों पर चढा | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​छपारा में स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे पर छपारा पंचायत ने की कार्रवाई, हंगामे के दौरान पंचायत का ट्रैक्टर दो मोटरसाइकिलों पर चढा | New India Timesउत्कृष्ट विद्यालय छपारा की जमीन पर 2 दिनों के अवकाश का फायदा उठाते हुए कब्जा किया जा रहा था। आज मौके पर छपारा पंचायत की टीम पहुंची और अतिक्रमण कारी कि सामग्री जप्त कर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर लिया जिस कारण अतिक्रमणकारी आपे से बाहर हो गए और उनमें से एक महिला ग्राम पंचायत के ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गई और चाबी निकालने के प्रयास में उक्त ट्रैक्टर चालू हो गया और तेजी से ढलान की ओर बढ़ने लगा इसी दौरान ट्रैक्टर के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त होईगई। गनीमत तो यह रही कि कोई भी व्यक्ति ट्रैक्टर के सामने खड़ा नहीं था नहीं तो बड़ी अनहोनी घट सकती थी। ​

छपारा में स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे पर छपारा पंचायत ने की कार्रवाई, हंगामे के दौरान पंचायत का ट्रैक्टर दो मोटरसाइकिलों पर चढा | New India Timesउक्त जमीन अतिक्रमणकारी के द्वारा अपना पट्टा होने की बात बताई जा रही थी। दरअसल उक्त अतिक्रमणकारी श्री आदर्श शिशु मंदिर खेरमाई के सामने कई सालों से काबिज था। जिसे हटाने का प्रयास स्कूल समिति के द्वारा कराया जा रहा था लेकिन शिशु मंदिर के सामने कई सालों से काबिज इस अतिक्रमणकारी ने अपनी हार नहीं मानी और अपना कब्जा बरकरार रखा था। सूत्रों ने यह भी बताया कि पूरा मामला शिशु मंदिर के सामने वाली जमीन खाली कराने का था। यही नहीं इस जमीन का पट्टा भी इसी व्यक्ति के नाम पर बताया जा रहा है। आरोप है कि छपारा राजस्व अमले से मिलीभगत करते हुए स्कूल समिति और प्रबंधन ने उक्त व्यक्ति का पट्टा उत्कृष्ट विद्यालय छपारा की जमीन पर छपारा तहसीलदार और पटवारी राजस्व निरीक्षक तथा राजस्व विभाग की मिलीभगत से अप्रैल 2017 में जारी कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि पिछले 1 साल पहले भी इसी उत्कृष्ट विद्यालय की इसी भूमि पर एक महिला और उसकी दो बच्चियों के द्वारा अपना छोटा मोटा टपरा बनाया गया था। जिसके बाद उत्कृष्ट विद्यालय की शिकायत के बाद छपारा की पूर्व तहसीलदार मीना मेहरा ने अपने राजस्व दलबल के साथ-साथ पुलिस विभाग और छपारा पंचायत को साथ लेकर मौके पर पहुंची थीं,  जहां पर जेसीबी मशीन की सहायता से इस गरीब के झोपड़े को हटा दिया गया था और अंदर रखे हुए समान को ट्रैक्टर में भरकर जब्ती नामा बनाया और इन लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की गई थी।​छपारा में स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे पर छपारा पंचायत ने की कार्रवाई, हंगामे के दौरान पंचायत का ट्रैक्टर दो मोटरसाइकिलों पर चढा | New India Timesअब इसी स्थान पर शिशु मंदिर समिति और प्रबंधन के द्वारा राजस्व विभाग से मिलीभगत कर शिशु मंदिर के सामने काबिज पट्टेदार व्यक्ति को उत्कृष्ट विद्यालय की भूमि पर पट्टा दिलाया गया और उसे इन दो दिनों के अवकाश का फायदा लेते हुए कब्जा करने के लिए भी प्रेरित किया गया जिसके बाद शिकायत के चलते आज ग्राम पंचायत छपारा का अमला मौके पर पहुंचा और उक्त अतिक्रमणकारी की समान जब्ती बनाकर ट्रैक्टर में भरा जा रहा था इसी दौरान अतिक्रमणकारी की पत्नी ट्रैक्टर पर चढ़ गई और चाबी निकालने के प्रयास में पंचायत का ट्रैक्टर चालू हो गया गेयर में होने के चलते ट्रेक्टर तेजी से आगे बढ़ गया और आगे खड़ी दो मोटरसाइकिल इसके नीचे आकर क्षतिग्रस्त होईगई। बरहाल पूरे मामले को दबाने के लिए नगर के कुछ तथाकथित व्यक्ति सक्रिय हो गए हैं और थाने के आसपास भी दिखाई दे रहे हैं और मीडिया को भी सेट करने की कोशिश कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version