गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ सिंह रावत के पुत्र जीतेंद्र सिंह रावत पिछले कई वर्षों से टैलेकॉम क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके हैं जिसके लिए उन्हें हर कंपनी अपनी डीलरशिप देने को तैयार रहती है इससे पहले भारत सरकार का उपक्रम बीएसएनएल के क्षेत्र में अच्छा बिजनेस देने वाले क्षेत्र के पहले डीलर रहे हैं इसी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अब एयरटेल कम्युनिकेशन की डीलरशिप डबरा में संचालित की है जिसके लिए उन्होंने जवाहर गंज स्थित एक सुन्दर कार्यालय का शुभारंभ करने के लिये प्रदेश के गृह जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के कर कमलों द्वारा फीता काटकर कराया गया है।
बात यहीं खत्म नहीं हो जाती है डबरा शहर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का ग्रह नगर होने के कारण उन्हें हर व्यक्ति सम्मान देता है वही पर उन्होंने आज एयरटेल कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पधारे हुए सम्मानीय गणों को स्वयं अपने हाथों से नाश्ते की प्लेट देकर लोगों के दिलों में अपनी पेट और मजबूत की है। साथी अपने बचपन के साथी बुरे वक्त में काम आने वाले दशरथ दादा को इस अवसर पर बधाई दी है।
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा दामोदर गुप्ता गीता रावत हरी बाबू शिवहरे, वरिष्ठ पत्रकार यशवंत श्रीवास्तव रामवीर घुरैया सुरेश ठाकुर आदि सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
