गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मेडीकल ऑक्सीजन प्लांट का किया शुभारंभ | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मेडीकल ऑक्सीजन प्लांट का किया शुभारंभ | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्र ने दतिया शहर को कोरोना से लड़ने के लिए लगभग सवा करोड़ की लागत से स्थापित मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का चिक्त्सि महाविद्यालय दतिया के नवीन ओपीडी भवन में शुभारंभ किया।

गृह मंत्री ने मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संयत्र (प्लांट) का शुभारंभ कर कलेक्टर श्री संजय कुमार, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. राजेश गौर आदि के साथ निरीक्षण कर मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संयत्र के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि इस संयत्र से एक हजार लीटर प्रति मिनिट की दर से मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन होगा जो सीधे जरूरत पर मरीजों को पाईपों के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी। इसी प्रकार का मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट जिला चिकित्सालय में एक और सिविल हॉस्पिटल सेवढ़ा में भी शुरू किया जा रहा है। जिले के नागरिकों को आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधायें एवं जांच क लिए मेमोग्राफी मशीन शुरू हो गई है। शीघ्र ही सिटी स्कैन मशीन स्थापित करने हेतु भी स्थान चिन्हित कर लिया गया है।

इस दौरान पूर्व विधायक सेवढ़ा श्री प्रदीप अग्रवाल, सर्वश्री प्रशांत ढेंगुला, योगेश सक्सैना, पंकज गुप्ता, प्रवीण पाठक, जीतू कमरिया, बलदेव राज बल्लू, मोहन पाठक, अतुल भूरे चौधरी, श्रीमती रंजना भटनागर, श्रीमती माला टिलवानी, श्रीमती किरण गुप्ता, पुष्पेन्द्र रावत, सेठी सेन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरबी कुरेले, सिविल सर्जन डॉ. केसी राठौर आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article