नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की सालगिरह पर रवीवार 25 जुलाई 2021 को जामनेर तहसील राष्ट्रवादी कांग्रेस सामाजिक न्याय विंग की ओर से भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया है. मेले का उद्घाटन विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अरुणभाई गुजराती के करकमलों से किया जाएगा और अध्यक्षता पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे करेंगे. प्रमुख अतिथि के रूप में NCP जिलाध्यक्ष रविन्द्र पाटील, युवा जिलाध्यक्ष रविन्द्र नाना पाटील, विधायक अनील पाटील, पूर्व मंत्री गुलाबराव देवकर, पूर्व मंत्री सतीश पाटील, पूर्व विधायक दिलीप वाघ, जिला बैंक अध्यक्ष रोहिणी खड़से, उमेश नेमाड़े, जलगांव महानगर अध्यक्ष अभिषेक पाटील, महिला जिलाध्यक्ष वंदना पाटील, सामाजिक न्याय जिलाध्यक्ष अरविंद मानकरी, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना अहिरे, महिला जलगांव महानगर अध्यक्ष मंगला पाटील, आर एम गायकवाड़, श्रीराम सातपुते (जॉब कनेक्ट ऑफिसर) उपस्थित रहेगे. जलगांव रोड पर बोहरा सेंट्रल स्कूल में सुबह 10 बजे संमेलन का उद्घाटन होना है. संमेलन के आयोजक पार्टी के नेता संजय गरुड़, प्रदीप लोढ़ा, डॉ सागर गरुड़, अनील बोहरा, स्नेहदीप गरुड़ की ओर से पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र पाटील, ब्लाक प्रभारी किशोर पाटील, सामाजिक न्याय विभाग के प्रमुख संदीप हिवाले ने क्षेत्र के तमाम युवाओं से अपील की है कि वह अपने शिक्षा विषयक दस्तावेजों के साथ इस सम्मेलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लें. संमेलन मे होने वाले जॉब प्लेसमेंट के लिए करीब 30 निजी कंपनियो के HR पधारने जा रहे हैं. विदित हो 22 जुलाई को सूबे के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का जन्मदिन पार्टी की ओर से बड़े उल्लास और हर्ष के साथ मनाया गया. जामनेर तहसील के प्रमुख नेता संजय गरुड़ की पहल से आयोजित रोजगार मेले के जरिये कोरोना काल में बेरोजगार युवकों को रोजगार प्रदान कर देश की व्यापक उन्नति के लिए प्रयास किया गया है. राज्य मे सबसे अधिक जलबांधों के तहसील के रूप में मीडिया मे जामनेर की एक पहचान बनायी गयी है . ग्राउंड जीरो पर हकीकत कुछ और है, पीने के पानी के लिए तरसते इस तहसील में MIDC के अभाव से हजारों युवक बेरोजगारी की पीड़ा झेल रहे हैं. ऐसे विकट हालातों में गरुड़ द्वारा की गई रोजगार संमेलन की इस पहल से सैकड़ों परिवारों का चूल्हा जलने में मदत होगी.
