पूर्व नगरसेवक मोहन पाटील को पितृशोक | New India Times

सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

पूर्व नगरसेवक मोहन पाटील को पितृशोक | New India Times

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के भूतपूर्व नगरसेवक, सभापति, कर्मठ समाजसेवक मोहन पाटील के 85 वर्षिय पिता मधुकर नारायण पाटील का उनके निवास स्थान पर ह्र्दयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। मधुकर पाटील आगरी समाज में बहुत ही सम्मानित व्यक्ति थे। उन्हें लोग दानवीर-शूरवीर के नाम से भी जानते-पहचानते थे। वह ग्राम-पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं।
गौरतलब है कि, वयोवृद्ध कर्मठ मिलनसार, मृदुभाषी बहुमुखी प्रतिभा के धनी मधुकर पाटील कई सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। यथासंभव जरूरतमंदों को हर तरह से सहयोग करते थे। बड़े ही सरल व्यक्तित्व था उनका। उनके देहांत की ख़बर फैलते ही भायंदर पूर्व स्थित खारी गांव के छाया बंगले पर लोगों का तांता लग गया। घर-परिवार, सगे-संबंधी सहित शहर के गणमान्य लोगों उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुःख के मौके पर विशेष रूप से पूर्व राकांपा जिलाअध्यक्ष श्याम पेण्डुरकर, बहुजन विकास अघाड़ी से जुड़े प्रदीप सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हेमंत गोसावी, पूर्व शिक्षण सभापति भानुदास भोईर, शिवप्रकाश भुदेका, स्वामीनाथ पांडेय, मुन्नासिंह ठाकुर, दीपक चंदूभाई रावल, नगरसेवक ध्रुवकिशोर पाटील, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि व्यास, दरोगा पांडेय, राकांपा जिलाध्यक्ष अंकुश मालुसरे, नगरसेवक धनेश परशुराम पाटील, शरद केशव पाटील, सेना नगरसेवक गणेश भोईर, प्रेमनाथ पाटील, नगरसेवक रोहिदास पाटील, मनपा सेवानिवृत्त मनपा नगरसचिव हरेश पाटील, विजय पाटील, नरेंद्र पाटील, पूर्व नगरसेवक शैलेश दादाजी पाटील, अमोल पाटील, कांग्रेसी नेता एकनाथ पाटील, नाना तेरसे, कांग्रेसी नेता शांताराम दामोदर पाटील, पत्रकार सुभाष पांडेय (महासचिव मीरा-भायंदर एडिटर एसोसियेशन) आदि उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version