रिश्वत लेते शिंदखेड़ा तहसील के दो स्वास्थ्य अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

रिश्वत लेते शिंदखेड़ा तहसील के दो स्वास्थ्य अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

एंटी करप्शन ब्यूरो धुले ने शुक्रवार को रिश्वतखोरी के आरोप में शिंदखेड़ा तहसील स्वास्थ्य अधिकारी के साथ नरड़ाना चिकित्सा अधिकारी के निवास पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शिदखेड़ा तहसील के नरड़ाना प्राथमिक चिकित्सालय में शिकायतकर्ता कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत है. उसने सरकारी योजना एनआरएचएम के अंतर्गत किये गये कार्यों के मानदेय के लिये 17000 रूपये का बिल स्वीकृत करने के लिये आवेदन किया गया था. दोनों अधिकारियों ने एक -एक हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.

रिश्वत लेते शिंदखेड़ा तहसील के दो स्वास्थ्य अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

शिकायतकर्ता कर्मी की इच्छा रिश्वत नहीं देने की होने के कारण उसने धुलिया ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी इसके चलते दोनों के लिए शुक्रवार को जाल बिछाकर शिदखेड़ा तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भूषण पंडित मोरे तालुका आरोग्य अधिकारी आरोग्य विभाग वर्ग 1 शिंदखेडा और डॉ. पंकज बारकू वाडेकर वैद्यकीय अधिकारी, आरोग्य विभाग वर्ग 1. प्राथमिक आरोग्य केंद्र नरडाना को शिकायतकर्ता से 1000-1000 रूपये की रिश्वत स्वीकारते हुए सरकारी गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया है.

इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक पुलिस उपअधीक्षक सुनील कुराडे के निर्देशन में पुलिस इंस्पेक्टर झोडगे, राजन कदम, शरद काटके, जयंत साळवे, संतोष पावरा, प्रशांत चौधरी, कृष्णकांत वाडीले, भूषण खलानेकर, भूषण शेटे, महेश मोरे, कैलास जोहरे, पुरुषोत्तम सोनवणे, गायत्री पाटील, संदीप कदम, सुधीर मोरे ने अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version