भोंगाव बस स्टैण्ड चौराहे पर ईद के दिन दिनदहाड़े युवक की गला रेत कर हत्या, 20 घंटे में पुलिस ने किया हत्यारोपी को गिरफ्तार | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​
भोंगाव बस स्टैण्ड चौराहे पर ईद के दिन दिनदहाड़े युवक की गला रेत कर हत्या, 20 घंटे में पुलिस ने किया हत्यारोपी को गिरफ्तार | New India Timesभोंगाव बस स्टैण्ड चौराहे पर दिनदहाड़े एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानेंबंद कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक इमरान पुत्र सरफराज हुसैन निवासी मोहल्ला बड़ाबाजार थाना भोंगाव जिला मैनपुरी का रहने वाला था और भोंगाव में टेम्पू चलता था। बताया जा रहा है कि गौरव नामक युवक का चौराहे पर आतंक व्याप्त है। आरोप है कि उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर ईद के दिन शाम 5 : 45 बजे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था।​
भोंगाव बस स्टैण्ड चौराहे पर ईद के दिन दिनदहाड़े युवक की गला रेत कर हत्या, 20 घंटे में पुलिस ने किया हत्यारोपी को गिरफ्तार | New India Timesआरोपी पहले भी चौराहे पर एक दुकान में आग लगा चुका है। लोगों ने NIT संवाददाता को बताया कि आरोपी आए दिन टेम्पू चालकों से अवैध वसूली और गाली गलौज करता था। आरोपी। 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से लोगों में रोष व्याप्त है।​भोंगाव बस स्टैण्ड चौराहे पर ईद के दिन दिनदहाड़े युवक की गला रेत कर हत्या, 20 घंटे में पुलिस ने किया हत्यारोपी को गिरफ्तार | New India Timesवहीं लोगों का कहना है कि दिन दहाड़े बस स्टैंड चौराहे पर एक युवक की हत्या कर दी गयी और चंद कदमों की दूरी पर पुलिस बैठी रही। हत्यारोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में प्रयोग किये गए चाकू को घटना स्थल से महज 100 मीटर की दूरी से बरामद किया है। 

ईद के दिन घटना की सूचना पाकर SP राजेश एस व ASP ओमप्रकाश सिंह मैनपुरी, CO भोंगाव परमानंद पांडे, SHO भोंगाव शशिकान्त शर्मा मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई टीमें गठित की थी और क्राइम ब्रांच मैनपुरी को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। पुलिस ने कड़ी मेहनत कर 20 घंटे में ही आरोपी को दबोच लिया है।​भोंगाव बस स्टैण्ड चौराहे पर ईद के दिन दिनदहाड़े युवक की गला रेत कर हत्या, 20 घंटे में पुलिस ने किया हत्यारोपी को गिरफ्तार | New India Timesघटना के दूसरे दिन बाजार बंद रहा। पुलिस की मौजूदगी में बडी संख्या में अंतिम संस्कार में लोगों ने भाग लिया। अन्तिम संस्कार के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

By nit

One thought on “भोंगाव बस स्टैण्ड चौराहे पर ईद के दिन दिनदहाड़े युवक की गला रेत कर हत्या, 20 घंटे में पुलिस ने किया हत्यारोपी को गिरफ्तार”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version