नागेश्वर मंदिर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की हो रही है मांग, भूमिगत सुंरग छोटा होने के कारण आवागमन हो रहा है बाधित | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नागेश्वर मंदिर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की हो रही है मांग, भूमिगत सुंरग छोटा होने के कारण आवागमन हो रहा है बाधित | New India Times

भुसावल तहसील से सटे वरसगांव शहर से बोदवड़ पहुंचने के लिए नागेश्वर मंदिर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण किये जाने की मांग की जा रही है. मौजूदा रेलवे पुल से सिद्धेश्वर नगर तक पहुंचने के लिए भूमिगत सुरंग की लंबाई बहुत ही छोटी है जिसके कारण बारिश में सुरंग में पानी भर जाता है और अक्सर दो पहिया वाहन उसमें गिर जाते हैं और किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं. भूमिगत सुरंग छोटी होने के कारण वरणगावं शहर से बोदवड़ जाने के लिए बड़े वाहन या कैरियर वाली बस सुरंग से गुजर नहीं सकती क्योंकि सुरंग की लंबाई काफी छोटी है और ऊपर से रेलवे की यातायात होती है एक और महामंडल के पास बिना कैरियर वाली बसेस सिर्फ दो चार है उसमें भी वह समय पर न आती हैं और न जाती हैं जिससे वरणगावं शहर से बोदवड़ जाने वालों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर समय रहते यदि सुरंग की लंबाई अगर बढ़ाई जाती है तो वरणगावं शहर से बोदवड़ आने और जाने के लिए काफी आसानी होगी और वरणगावं शहर से बोदवड़ यातायात बढ़ेगा और कारोबार नौकरी पेशावर किसानो कॉलेज के छात्रों को इससे जायदा फायदा होगा. साथ ही वरणगावं की जनसंख्या को देखते हुये रेलवे स्टेशन पर आरक्षण की एक खिड़की शुरू किया जाना चाहिए. इस मांग को लेकर हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल को दिल्ली में एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की गई वरणगावं शहर से बोदवड़ रोड पर नागेश्वर मंदिर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना चाहिए साथ ही सिद्धेश्वर नगर तक पहुंचने के लिए भूमिगत सुरंग की लंबाई को बढ़ानी चाइए तथा वरणगावं रेलवे स्टेशन पर आरक्षण की एक खिड़की शुरू किया जाना. बयान देते समय भाजपा के शहर उपाध्यक्ष हितेश चौधरी तथा महासचिव आकाश निमकर मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version