उप स्वास्थ्य केंद्र पनारा में वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीणों ने सुबह 4:00 बजे से लगाई लाइन, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर, ना पीने का पानी और ना ही बैठने के लिए की गई कोई व्यवस्था | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

उप स्वास्थ्य केंद्र पनारा में वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीणों ने सुबह 4:00 बजे से लगाई लाइन, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर, ना पीने का पानी और ना ही बैठने के लिए की गई कोई व्यवस्था | New India Times

तहसील जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उप स्वास्थ्य केंद्र पनारा में आज वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीण जन सुबह 4:00 बजे से आकर परेशान हो रहे हैं, जिसमें कि कई बूढ़े बुजुर्ग लोग भी वैक्सीनेशन के लिए आये हैं लेकिन ना तो पीने के पानी की कोई व्यवस्था है ना ही बैठने की कोई व्यवस्था. बारिश का समय भी चल रहा है फिर भी जिम्मेदारों द्वारा किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं बनाई गई जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं. ग्राम वासी दीपू मालवीय, महेंद्र बंदेवार, राज कुमार धुर्वे, संविधान, संतोष, उमेश, राजेश चौकसे द्वारा ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर हो गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version