शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुस्लिम धर्म का ऐतिहासिक त्यौहार ईद उल अजहा (कुर्बानी) का पर्व | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुस्लिम धर्म का ऐतिहासिक त्यौहार ईद उल अजहा (कुर्बानी) का पर्व | New India Times

मुस्लिम धर्म का ऐतिहासिक त्यौहार ईद उल अजहा कुर्बानी का पर्व शांतिपूर्ण एवं हर्ष उल्लास से मनाया गया. क्षेत्र की सभी मस्जिदों में कोविड-19 कोरोना गाइडलाइन के कारण सीमित संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और देश में अमन व शांति की दुआ के साथ कोरोना महामारी से मानव जाति को मुक्ति प्राप्त हो ऐसी सामूहिक दुआएं भी की गई. नगर में जामा मस्जिद, गरीब नवाज मस्जिद, आयशा मस्जिद मदरसा मोहम्मदिया, दातला, माजरी, जुन्नारदेव विशाला सभी जगह मस्जिदों में सीमित संख्या में नमाज अदा की गई. इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण ईदगाह में ईद की नमाज अदा नहीं की गई. नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने अपने अपने घरों में पैगंबर इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को जिंदा करते हुए कुर्बानी की. कुर्बानी के बाद दोस्त भाइयों एवं रिश्तेदारों में कुर्बानी के हिस्से बांटे गए. वहीं एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की गई. ईद के मौके पर नगर के सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं प्रेषित की. वहीं मुस्लिम भाइयों ने भी अपने हमवतन भाइयों से मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article