आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेव्लपमेंट अथॉरिटी क्षेत्र में परीक्षा दिलाने आए एक युवक की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बरारी पुलिस की सहायता से मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है.

मृतक की पहचान दिव्यांशु के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान भास्कर के रूप में हुई है।दोनों घोघा के पक्की सराय के रहने वाले हैं। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि वे दोनों अपने रिश्तेदार को जेई मेंस का परीक्षा दिलाने भागलपुर बरारी बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी क्षेत्र आये थे कि इसी दौरान झमाझम बारिश होने लगी और दोनों बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे जा छुपे लेकिन बारिश के बीच हुए आकाशीय वज्रपात की चपेट में वह दोनों आ गए जिससे दिव्यांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि भास्कर अस्पताल में जिंदगी की जंग से लड़ रहा है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे भास्कर के भाई हरिओम शर्मा ने आम लोगों से बारिश और बरसात के दौरान घर में रहने की अपील करते हुए कहा कि लोग आकाशीय बिजली से घर पर रहकर ही सुरक्षित रह सकते हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article