राजस्थान भाजपा सरकार के मंत्री राजकुमार रिणवां चले चन्द्रबाबू नायडू की राह पर, ईदगाह में सफ में खड़े होकर पढी ईद की नमाज | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर (राजस्थान), NIT; ​राजस्थान भाजपा सरकार के मंत्री राजकुमार रिणवां चले चन्द्रबाबू नायडू की राह पर, ईदगाह में सफ में खड़े होकर पढी ईद की नमाज | New India Timesहालांकि धार्मिक मान्यताओं को मानना व उसको अपने जीवन में उतारना हर इंसान का व्यक्तिगत फैसला होता है। लेकिन हर धर्म को सम्मान देने का अर्थ यह निकल कर आता है कि उस इंसान की इंसानियत व उसकी खानदानी परवरिश के असर को दर्शाता है। ​
राजस्थान भाजपा सरकार के मंत्री राजकुमार रिणवां चले चन्द्रबाबू नायडू की राह पर, ईदगाह में सफ में खड़े होकर पढी ईद की नमाज | New India Timesआंध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू के मुख्यमंत्री रहते अपने निवास पर दी जाने वाले इफ्तार व ईद व ईदुल जुहा की नमाज में सफ में खड़े होकर नमाज अदा करने की अक्सर सुनते व अखबारात में पढते एवं टीवी पर देखने को मिलते रहना वहां आम बात हो गई है। लेकिन आज के समय बने या बनाये जा रहे अजीब माहौल में राजस्थान भाजपा सरकार के मंत्री राजकुमार रिणावां के कल ईद की नमाज अपने चुनावी क्षेत्र चूरु जिले के रतनगढ कस्बे की ईदगाह मस्जिद में नमाजियों की सफ (कतार) में खड़ा होकर पढना वास्तव में सभी धर्मो के सम्मान व इंसानी मोहब्बत को दर्शाना ही माना जायेगा।​राजस्थान भाजपा सरकार के मंत्री राजकुमार रिणवां चले चन्द्रबाबू नायडू की राह पर, ईदगाह में सफ में खड़े होकर पढी ईद की नमाज | New India Timesकुल मिलाकर यह है कि राजस्थान के शेखावाटी जनपद में कौमी यकजहती की रस्सी सालों से इतनी मजबूत है कि चंद लोगों द्वारा इस भाईचारे की रस्सी को तोड़ने की कोशिशे की है लेकिन उन्हें हमेशा निराशा ही हाथ लगी है। मंत्री रिणावां का यह चुनावी स्टंट है या मोहब्बत के पैगाम के साथ सभी धर्मो के सम्मान का माहौल कायम करना। यह तो वो स्वयं जाने लेकिन जनप्रतिनिधी की असल परिभाषा को सामने जरुर रखा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version