घरों में ही मनाएं ईद उल अज़हा का त्यौहार | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

घरों में ही मनाएं ईद उल अज़हा का त्यौहार | New India Times

सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देश और कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के चलते भुसावल पुलिस प्रशासन ने मुसलमानों से आने वाले ईद उल अज़हा यानी बकरीद का त्यौहार घरों में ही मनाने की ताकीद दी है. भुसावल बाजार पेठ पुलिस स्टेशन के डीवाईएसपी सोमनाथ वाघचोरे, पीआय मोहन भागवत, नगर पालिका के प्रमुख संदीप चिंद्रावर ने सोमवार को खड़का रोड स्थित हीरा हॉल में मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओ व प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की. इस अवसर पर डीवाईएसपी सोमनाथ वाघचोरे ने कहा की किस तरह अल्लाह ने पैगम्बर हजरत इब्राहिम से उनकी सबसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी मांगी. हजरत इब्राहिम को सबसे ज़्यादा प्यार अपने एकलौती औलाद इस्माइल से था. हज़रत इब्राहिम ने आंखों पर पट्टी बांधकर बेटे की कुर्बानी दी, लेकिन कुर्बानी के बाद जैसे ही पट्टी हटाई तो अपने बेटे को सामने जिन्‍दा खड़ा पाया. क्योंकि अल्लाह ने हज़रत इब्राहिम के बेटे की जगह ‘बकर’ यानी बकरे को खड़ा कर दिया था. इसी वजह से ईद उल अज़हा यानी बकरीद का त्यौहार मनाया जाता है. वाघचोरे ने कहा कि आगामी 21 जुलाई को ईद की सार्वजनिक नमाज मस्जिद या ईदगाह की बजाए घरो में अदा की जाए. साथ ही कुर्बानी भी सांकेतिक ही हो. उन्होने कहा कि इस बार बकरा बाजार को अनुमति नहीं दी गई है. लिहाजा, ऑनलाइन ही मंगाएं. पुर्व नगर सेवक मुन्ना तेली ने कहा की इसमें आगामी दिनों में मनाई जाने वाली ईद उल अज़हा यानी बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित कोरोनों नियम के अनुपालन के साथ मनाया जाए। इस अवसर पर विभिन्न धर्म गुरुओं से विचार-विनिमय किया गया. नगर पालिका के प्रमुख संदीप चिंद्रावर ने ईद उल अज़हा के दौरान साफ सफाई का पूरा ध्यान रखे, मास्क व सैनिटाइजर के इस्तेमाल और फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करने की सलाह भी दी गई. बैठक में मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओ के साथ प्रतिनिधि ही मौजूद थे.
शांति समिति का आव्हान बकरीद शांति से मनाएं
बोदवड़ में शांति समिति की बैठक में थाने के पुलिस निरीक्षक राहुल गायकवाड़ ने लोगो से अपील की है की सरकार के आदेश के अनुसार बोदवड़ मुस्लिम समुदाय बकरीद शांति से मनाए. बकरीद की पृष्ठभूमि में आयोजित मुस्लिम समुदाय की शांतता कमेटी के सदस्यों की संयुक्त बैठक में बोल रहे थे. सरकारी निर्देशों का पालन करें. यहा बैठक रविवार को तालुका के लोनवाड़ी में हुई थी. इस संबंध में सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार बकरीद का पर्व सौहार्द्र एवं शांति से मनाया जाने की अपील की गई तीसरी लहर को देखते हुवे इस समय कोरोना नियमों का पालन करने, एक साथ भीड़ न लगाने और घर में ही इबादत करने सहित शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई. बैठक में मौलाना, मुस्लिम समुदाय के लोग और शांति समिति के सदस्य शामिल थे.
फोटो कैप्शन: भुसावल तहसील में आगामी ईद उल अज़हा के मौपे पर खड़का रोड स्थित हीरा हॉल में मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओ व प्रतिनिधियों के साथ पुलिस प्रशासन ने चर्चा की. (फोटो लियाकत शाह)

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article