बोदवड़ में उर्दू माध्यम की वर्चुअल मीटिंग संपन्न  | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बोदवड़ में उर्दू माध्यम की वर्चुअल मीटिंग संपन्न  | New India Times

बोदवड़ तालुका के सभी जिला परिषद उर्दू माध्यम के स्कूलों के शिक्षकों के लिए शनिवार दिनाक 17/07/2021 को एक कार्यशाला आयोजित किया गया था. मीट में नए शैक्षणिक वर्ष से संबंधी चर्चा की गई, साथ ही ब्रिज कोर्स के विषय में ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग संपन्न हुई.

बोदवड़ में उर्दू माध्यम की वर्चुअल मीटिंग संपन्न  | New India Times

कार्यक्रम की अध्यक्षता बोदवड़ पंचायत समिति के समूह शिक्षा अधिकारी बी.एन लहासे और जलगांव के डायट के वरिष्ठ अधिव्याख्याता डॉ. राजेंद्र महाजन के मार्गदर्शन में मिट हुई. यह जूम मीटिंग दोपहर 2:30 से शुरू होकर करीब शाम 4 बजे तक चली जिसमे जिला परिषद उर्दू कन्या शाला समेत जिला परिषद उर्दू बॉयज शाला और तालुके के सभी जिला परिषद उर्दू के शिक्षकों ने भाग लिया. वर्चुअल मीट में जामनेर के साबिर शब्बीर खान ने ब्रिज कोर्स के उद्देश्यों, जरूरतों और क्रियान्वयन के बारे में मालूमात दि. वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. राजेंद्र महाजन ने लर्निंग आउट कम्स पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा और साथ ही पिछले साल कोरोना महामारी के कारण छात्रों के हुवे शैक्षिक नुकसान की भरपाई के लिए विस्तृत मार्गदर्शन किया. समूह शिक्षा अधिकारी बी एन लहासे पंचायत समिति बोदवड़ ने अपने विचार व्यक्त किये और कहा की कोरोना महामारी के दौरान शिक्षकों द्वारा बोदवड़ में किए गए कार्य की सराना करते है। कार्यक्रम का सूत्र संचालन और समापन शारिक जुबैर शाह सर ने किया और मीट में शामिल सभी अतिथि तथा सभी शालाओं के शिक्षकों को धन्यवाद दिया. 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version