हम सभी का भाव एवं सोच दतिया के चहुमुखी विकास की हो, इसके लिए सभी मिलजुुलकर दतिया के विकास के लिए कार्य करें: गृहमंत्री डाॅ. मिश्र | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

हम सभी का भाव एवं सोच दतिया के चहुमुखी विकास की हो, इसके लिए सभी मिलजुुलकर दतिया के विकास के लिए कार्य करें: गृहमंत्री डाॅ. मिश्र | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा कि हम सभी का भाव एवं सोच दतिया के चहुमुखी विकास की हो, इसके लिए सभी मिलजुुलकर दतिया के विकास के लिए कार्य करें।

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्म मिश्र रविवार को दतिया में राजघाट कालौनी में अपने निवास पर व्यापारी प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों से दतिया नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण पर चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने साफा बांधकर सम्मान भी किया।

गृह मंत्री डाॅ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का भाव ऐसा हो कि दतिया का चहुमुखी विकास हो इसके लिए सभी लोग मिलजुलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठनों ने जो उनका सम्मान किया है वह उनका सम्मान नहीं बल्कि प्रत्येक व्यापारी भाई का सम्मान है। गृह मंत्री ने कहा कि दतिया वासियों के स्नेह प्यार एवं आर्शिवाद तथा माँ पीातम्बरा माई की कृपा है कि आज वह गृह मंत्री के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से भाव सोच दतिया के हित एवं विकास के लिए रही है। दतिया में हवाई पट्टी का लाना, मेडिकल काॅलेज शुरू करने के साथ नौनेर में वेटनरी एवं फिशरीज काॅलेज शुरू करने के पीछे जिले की इकोनॉमी बढानी है जिससे स्थानीय स्तर पर जिले के नौजवानों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि दतिया वालों ने कोरोना काल प्रथम एवं द्धितीय के दौरान गरीब एवं जरूरतमंदों को घर-घर जाकर खाद्यान एवं आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण कर मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है।
कार्यक्रम में व्यापारी प्रतिनिधि मंडलों के पदाधिकारियों सर्वश्री मोहन ज्ञानानी, पूर्व न.प. अध्यक्ष डीपी सिजरिया, रमेश नाहर, शंकर त्रिवेदी, गोविन्द ज्ञनानी, रामू शर्मा आदि ने दतिया के विकास एवं सौन्दर्यीकरण करण हेतु अपने-अपने सुझाव रखते हुए स्थानीय समस्यायें भी रखी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, पूर्व विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल सर्वश्री ओम प्रकाश विजपुरिया, राजू गुगौरिया, डाॅ. महेन्द्र चऊदा, शंकर सिजरिया, रमेश गंधी, अशोक गुप्ता, अतुल भूरे चैधरी, लक्ष्मण साहवानी, अर्जुन काका, रमेश चंद्राणी, बलदेव राज बल्लू, संतोष कटारे आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version