मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव एक दिवसीय दौरे पर आज रात्रि 10:00 बजे पहुंच रहे हैं बुरहानपुर | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव एक दिवसीय दौरे पर आज रात्रि 10:00 बजे पहुंच रहे हैं बुरहानपुर | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सोमवार 19 जुलाई 2021 को बुरहानपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव आज रविवार 18 जुलाई 2021 की रात्रि 10:00 बजे तक बुरहानपुर पहुंच कर यहां विश्राम करेंगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के करीबी मोहम्मद शाजान ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के निजी सहायक द्वारा उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के 15 गांवों जैसे बहादरपुर, लोनी, वारोली, भोटा,इच्छापुर, बोरसर, धामनगांव,बंभाडा,शाहपुर, दापोरा, शाहपुरा, अड़गांव, नाचन खेड़ा, नेर, भातखेड़ा में कोरोना काल में दिवंगत हुए स्नेही जनों के परिजनों से भेंट करेंगे। उसके पश्चात कांग्रेस नेता डगडू चौकसे के परिवार में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने के पश्चात रात्रि 10:00 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version