आशा रेकवार, इंदौर (मप्र ), NIT;
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यक्रम में वजन ज्यादा होने के कारण मंच भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसमें कई भाजपा नेता घायल हो गए। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। इस घटना में विधायक उषा ठाकुर सहित कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल होएगए हैं।
दरअसल, भाजयुमो अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने हाल ही में अपनी टीम का विस्तार करते हुए इंदौर के प्रदीप नायर को प्रदेश महामंत्री बनाया है। वरिष्ठ नेताओं का आभार जताने के लिए रविवार को प्रदीप ने एक कार्यक्रम जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर आयोजित किया था। लेकिन मंच पर क्षमता से कहीं ज्यादा कार्यकर्ता चढ़ गए, जिसके वजह से यह घटना हुई।
