मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

हाईटेंशन बिजली के तारों में चिपक कर बिलावर कला ग्राम पंचायत निवासी अरुण यदुवंशी पिता सिमरन लाल यदुवंशी उम्र 22 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई.
11000 KV बिजली के तार में युवक झुलस गया जिसकी दर्दनाक मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो कर एमपीईबी कार्यालय का घेराव कियाकिया. बिजली विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर राजीव रंजन ने बतायाा कि एक महीना पहले मृतक के पिता को बिजली पोल विस्थापन के लिए एस्टीमेट 7 हजार रुपये का दिया गया था उनके द्वारा राशि जमा नहीं की गई.
घटनास्थल पर मृतक के परिवार का खेत है जहां मिट्टी पुराव करके अतिक्रमण किया गया है. खेत की ऊंचाई बढ़ने के कारण उपरोक्त घटना घटी.खेत में मिट्टी पुराव की शिकायत बिजली विभाग द्वारा 15/6/2021 को एसडीएम, पुलिस एवं जनपद पंचायत को प्रेषित की गई थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया. इस दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए एवं दोषियों पर कार्यवाही की गुहार लगाई है.
जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पीएम किया गया. आक्रोशित जनता को शांत कराने के लिए तहसीलदार रेखा देशमुख एवं थाना प्रभारी मुकेश त्रिवेदी एमपीईबी पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को समझाइश दी तब जाकर मृतक के अंतिम संस्कार के लिए शव को उसके गृह ग्राम ले जाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार हुआ.
