खड़का रोड परिसर में तेज़ बारिश से नाला हुआ ओवरफ्लो | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

खड़का रोड परिसर में तेज़ बारिश से नाला हुआ ओवरफ्लो | New India Times

भुसावल शहर में मौसम के अचानक करवट लेने से गुरुवार शाम लगभग 5 बजे से ही तेज बारिश शुरू हो गई जिसके कारण कुछ समय के लिए जनजीवन अस्तवस्त हो गया. एक बार फिर तेज़ बारिश के कारण खड़का रोड परिसर सब से जायदा प्रभावित क्षेत्र रहा जहाँ रोड के साथ साथ अधिकांश घरों में पानी घुसने के समाचार मिले हैं. समाचार लिखे जाने तक रिमझिम बारिश शुरू हो रही थी.
खड़का चौफुल्ली से लेकर रज़ा टॉवर तक लंबी सड़क के बाए जानिब नाले का गुजर होता है जो शाम को हुई तेज बारिश के कारण ओवरफ्लो हो गया था और नाले का सारा कचरा और गंदगी पूरे मार्ग पर फैल गई जिसके कारण एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा. मार्ग पर लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. तेज़ बारिश ने नगर प्रशासन की एक बार फिर से पोल खोल के रख दी है. नाले से सटे इलाकों में पानी भरने की समाचार मिले हैं. रज़ा टॉवर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कई दुकानों में पानी भर गया जिसके कारण फर्श पर रखे सामान को काफी नुकसान हुआ है. शहर के पापा नगर निचले इलाके में होने से कई मकानों में पानी भर गया. लोगों ने बिजली कंपनी का धन्यवाद दिए क्योंकि कुछ समय को छोड़ बाकी बिजली की आपूर्ति  सुचारू रही. शहर के सभी इलाकों में जम कर बारिश हुई. जाम मोहल्ला परिसर में अमरदीप चौक में गड्ढों में पानी भर जाने से मार्ग में कीचड़ जमा हो गया. बारिश के कारण सब से जायदा प्रभावित क्षेत्र थे पापा नगर, काजी प्लॉट, शनि मंदिर वार्ड, जूना सतारा, डॉ तडेले कॉलोनी, नेमाड़े कॉलोनी, मिल्लत नगर, पटेल कॉलोनी, कुरेशी मोहल्ला, रज़ा टॉवर, विवेकानंद नगर, दत्ता नगर, मोहम्मदी नगर, रामदास वाडी, गडकरी नगर, अयान कॉलोनी, ज़िया कॉलोनी, हलीमा नगर, मुस्लिम कॉलोनी, तडवी कॉलोनी.
शहर में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई. हालांकि इस बारिश के चलते खड़का रोड नाले का पानी सड़क पर आ गया और कई घरों में पानी भी भर गया. इससे नागरिकों में भारी आक्रोश है. उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र के नालों की एक माह पूर्व लाखों रुपये की लागत से सफाई कराई गई थी. तो सफाई क्या यह अच्छी तरह से हुई है? ऐसा प्रश्न उपस्थित है. गुरुवार की दोपहर व शाम को हुई बारिश के कारण खड़का रोड पर बने नाले से पानी फिरदौस होटल के सामने सड़क पर और आगे रज़ा टावर तक पानी भर गया था. नागरिकों का कहना है कि कई घर में पानी घुस गया था. गौरतलब है कि इस क्षेत्र में एक माह पहले लाखों रुपये की लागत से नाले की सफाई की गई थी, लेकिन चंद दिनों में ही स्थिति जस की तस हो गई थी ऐसा ही प्रतीत होता है. यह गंदा पानी है सड़क पर आने से आम लोगों के साथ दुपहिया वाहनों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा. कई दोपहिया वाहन पानी में फंस गए। इस बीच, क्षेत्र के नागरिकों ने सफाई नहीं होने की गहन जांच की मांग की है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version