सरपंच की बात नहीं मान रहा है सचिव, आम लोग हो रहे हैं परेशान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सरपंच की बात नहीं मान रहा है सचिव, आम लोग हो रहे हैं परेशान | New India Times

ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला का सचिव सरपंच की बात टाल रहे हैं, ग्रामवासी भी परेशान हैं, कुएं की सफाई के लिए सरपंच द्वारा सचिव को कॉल किया गया परंतु उस पर सचिव द्वारा किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया गया एवं ग्रामवासी भी सचिव की लापरवाही से परेशान नजर आ रहे हैं. जुन्नारदेव विशाला के वार्ड क्रमांक 9 10 11 में पेयजल समस्या बनी हुई है, एक कुआं है जिससे की ग्रामवासी कई बार गंदा एवं दूषित पानी पीने को मजबूर ग्राम वासी मजबूर है जिससे डायरिया सहित कई अन्य गंभीर बीमारियां होने का अंदेशा बना हुआ है । लापरवाह ग्राम सचिव की कार्यशैली के कारण शासन की नल जल योजना को पलीता लगाया जा रहा है उच्च अधिकारियों को संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करने की आवश्यकता है ।क्षेत्रवासियों सहित सरपंच ने पेयजल की समस्या का सुचारू रूप से समाधान किए जाने की मांग की गई.

मेरे द्वारा कॉल बार बार लगाया गया परंतु मेरी बात को सुना नहीं गया, मेरी बात को नजरअंदाज कर दिया गया, मैं ग्राम वासियों के हित में हमेशा हूं: सरपंच जुन्नारदेव विशाला.

By nit

Exit mobile version