परवेज़ सिद्दीकी की सिफारिश पर मोइनुद्दीन इकबाल को मिली समाजवादी पार्टी जलगांव जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

परवेज़ सिद्दीकी की सिफारिश पर मोइनुद्दीन इकबाल को मिली समाजवादी पार्टी जलगांव जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी | New India Times

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आज़मी जी के आदेश पर 1 जुलाई 2021 को प्रमुख महा सचिव परवेज़ सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव अकील शेख और गुड्डू काकर ने जलगांव ज़िला का दौरा किया. इस मौके पर जलगांव महानगर के लिये डॉ मुबीन अशरफी खलील शाह को नियुक्त किया गया और ज़िला अध्यक्ष पद पर मोइनुद्दीन इकबाल को नियुक्त कर उनका अभिनंदन किया.

परवेज़ सिद्दीकी की सिफारिश पर मोइनुद्दीन इकबाल को मिली समाजवादी पार्टी जलगांव जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी | New India Times

जलगांव शहर सहित जिले में समाजवादी पार्टी का संघटन खड़े करने के लिए मोइनुद्दीन इकबाल शेख और डॉक्टर मुबीन अशरफी शाह से विचार विमर्श किया और उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने विधायक अबु आसिम आज़मी साहब से पद देने की सिफारिश प्रमुख महासचिव परवेज सिद्दीकी साहब और युवा प्रेदश उपाध्यक्ष गुड्डू काकर ने की आसिम भाई ने उन्हें पद पर विराजमान होने के आदेश जारी किए. समाजवादी पार्टी प्रदेशा अध्यक्ष श्री अबू आसिम आजमी साहब ने विख्यात सपा कार्यकर्ता शेख मोइनुद्दीन इकबाल को जलगांव जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया साथ ही जलगांव महानगर के लिये डॉ मुबीन अशरफी खलील शाह को महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने संकल्प लिया की समाजवादी पार्टी की विचारधारा और अबू आसिम आजमी साहब के विचारों को महाराष्ट्र के गांव गांव नगर नगर तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article