राष्ट्रीय दलित पैंथर ने ज्ञापन सौंप कर खंडाला सरपंच-ग्रामसेवक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

राष्ट्रीय दलित पैंथर ने ज्ञापन सौंप कर खंडाला सरपंच-ग्रामसेवक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग | New India Times

भुसावल तहसील के पंचायत समिति के समूह विकास अधिकारी विलास भटकर को शुक्रवार को पंचायत समिति में सौंपे एक ज्ञापन में राष्ट्रीय दलित पैंथर ने मांग की है कि शहर से सटे खंडाला गांव में अधिकारी के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खंडाला ग्राम पंचायत में रोजगार हामी योजना के 14वें वित्त आयोग दलित वस्ति सुधार योजना के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन में काफी भ्रष्टाचार हुआ है और इस संबंध में जांच के लिए शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और मालूम होता है के प्रशासन इन सभी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रही है, राष्ट्रीय दलित पैंथर एक बार फिर से प्रशासन से शिकायत को गंभीरता से लेने और जांच करने तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की राष्ट्रीय दलित पैंथर मांग करता है. अनुसूचित जाति बस्ती के लिए सरपंच और ग्राम सेवकों की ओर से आने वाले धन में काफी हेर फेर हुआ है और शेष राशि में भी गबन किया गया है. बयान में कहा गया है की इस शिकायत की तत्काल जांच कराकर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए अन्यथा हमें मुख्य अधिकारी, जिला जलगांव के कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर जाएंगे. इस अवसर पर राष्ट्रीय दलित पैंथर के महाराष्ट्र प्रदेश सरचिटणीस सिद्धार्थ सोनवणे, जिल्हा सरचिटणीस प्रेमचंद सुरवाडे, जिल्हा सचिव सुभाष जोहरे, तालुका उपाध्यक्ष शरद सुरवाडे और कृषी उत्पन्न बाजार समिती चे उपसभापती अशोक पाटील उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article