आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर श्रीमती सागर ब्यौत्रा को नियुक्त किये जाने पर जिला महिला कांग्रेस की समस्त सदस्यों ने श्रीमती सागर ब्यौत्रा का स्थानीय राजीव भवन में सम्मान कर उन्हें बधाई दी तथा संगठन के वरिष्ठ नेताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
विदित हो कि गत एक वर्ष पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर श्रीमती किरण चैधरी की नियुक्ति भी की गई थी। श्रीमती चैधरी के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर महिला कांग्रेस की समस्त सदस्यों ने उन्हें भी बधाई देते हुये श्रीमती चैधरी का अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि संगठन के प्रति समर्पित एवं प्रत्येक स्थितियों में जनसेवा के लिये तत्पर रहने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं का दूरदृष्टि श्री नकुलनाथ एवं कमलनाथ ने सदैव सम्मान किया है जिसकी उदाहरण डा. किरण चैधरी एवं सागर ब्यौत्रा हैं, दोनों ही महिला नेत्रियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बढ़ चढ़कर निभाया है। एक सक्षम व कर्मठ महिला नेत्री के रूप में डाॅ. किरण चैधरी का एक वर्ष का कार्यकाल सघर्ष पूर्ण व सफल रहा वहीं दूसरी समाज की अंतिम पंक्ति की कार्यकर्ता के रूप में श्रीमति सागर ब्यौत्रा ने जनहित के हर आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
राजीव भवन में आयोजित एक सादे समारोह में दोनों ही नेत्रियों के कार्यो की सराहना करते हुये कांग्रेस सदस्यों ने इनका अभिनंदन कर श्री नकुल – कमलनाथ जी का आभार माना. इस अवसर पर सर्व श्री जिला कांगेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, श्रीमति सतवंत कौर, मीना कोरी, मंजू बैस, परि परवार, संगीता ठाकुर, रजिया आपा, तौसीबा, आम्रपाली, रेखा जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुये।
