यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले की राजनीति के एक बड़े घटनाक्रम में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर पोषवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली. पोषवाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की मौजूदगी में भाजपा का कमल थाम लिया. इस दौरान, पोषवाल ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा, उन्होंने कहा, ”मन व्यथित और दुखी था घुटन महसूस कर रहा था। भाजपा से अलग रह कर लगभग दो साल का समय दो सदियों के समान गुजरा हैं । कांग्रेस में सिर्फ सत्ता की भूख हैं संगठन नाम की कोई चीज नही है. राष्ट्र सेवा और जन सेवा का माध्यम सिर्फ राष्ट्रवादी संगठन भारतीय जनता पार्टी ही हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जनसेवा कांग्रेस पार्टी में रह कर कभी नही की जा सकती हैं। कांग्रेस में सत्ता और संगठन सिर्फ गिने चुने हाथों तक ही सीमित है। नई सोच, नई विचारधारा को कांग्रेस पार्टी में रहकर आम जनता तक नहीं पहुंचाया जा सकता। राष्ट्रीय स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक कांग्रेस का संगठन कुंठा और कुप्रबंधन का शिकार है। कांग्रेस में रहकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना और सपना देखना अपने स्वाभिमान और सम्मान के साथ बेइमानी है।जयवीर पोषवाल पूर्व में भारतीय जनता पार्टी में जिला उपाध्यक्ष एव खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रहे हैं जो जिले की राजनीति में जानामाना युवा चेहरा हैं। छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रूप से कार्य किया है। धौलपुर राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे है। वर्तमान में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भी है। प्रदेश और धौलपुर जिले की राजनीति में पोषवाल हमेशा से चर्चित रहे है।पोषवाल के भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी पर जिला भाजपा के राजनेताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर हैं। धौलपुर विधायक शोभारानी,पूर्व विधायक सुखराम कोली,पूर्व विधायक रानी कोली, जिला अध्यक्ष सरवन वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, कैलाश सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया सहित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की।
