अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मुंबई क्षेत्रीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवाब मलिक की सहमति से मोहम्मद हनीफ खान को अल्पसंख्यक विभाग का आयोजन सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर नसीम अहमद फ़िरोज़ खान, जलालुद्दीन, अबरार अहमद खान, मुजाहिद उल इस्लाम, अब्दुल गनी आदि ने बधाई एवं शुभ कामनाएं दी हैं। सभी ने मुबारक बाद पेश करते हुऐ उनके उनके उज्वल भविष्य की कामना की और संगठन के लिए निडर एवं निष्पक्ष कार्य करके संगठन को आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की है। इस मौके पर मोहम्मद हनीफ खान ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है, उस जिम्मेदारी को मैं पूर्ण रूप से मेहनत, लगन, एवं निष्ठा, समर्पण भाव के साथ निभाउंगा तथा संगठन के नियमों का पालन करते हुए समाजहित व संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाउंगा।
