एनसीपी लीडर डॉ. आसिफ शेख ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री व श्री शरद पवार को पत्र लिखकर की दिलीप कुमार को भारत रत्न देने की मांग | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

एनसीपी लीडर डॉ. आसिफ शेख ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री व श्री शरद पवार को पत्र लिखकर की दिलीप कुमार को भारत रत्न देने की मांग | New India Times

एनसीपी लीडर व पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. आसिफ शेख ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री व श्री शरद पवार को पत्र लिखकर फिल्म स्टार स्व. दिलीप कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है.

भारतीय फिल्म जगत में अविस्मरणीय बहुमुल्य योगदान के लिए फिल्म अभिनेता सदी के सर्वप्रथम महानायक दिवंगत श्री दिलीप कुमार को मरणोपरांत भारत का सर्वेाच्च नागरी सन्मान भारत रत्न देने की मांग महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के मंत्री व पुर्व राज्यमंत्री दर्जा डॉ आसिफ शेख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व एनसीपी सुप्रिमो शरद पवार से की है। प्रधानमंत्री समेत अन्य प्रमुख नेताओं को दिये निवेदन में डॉ आसिफ शेख ने कहा है कि स्वर्गीय दिलीप कुमार ने अपने पिछले पांच दशक कार्यकाल में भारतीय फिल्म जगत में कला व संस्कृती के क्षेत्र में बहुमुल्य योगदान देकर पूरे विश्व में भारत देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कई नया दौर, मुगले आजम, क्रांती, कर्मा, शक्ती, देवदास व मजदुर आदि फिल्मों में बखूबी किरदार निभाकर देशवासियों को एकता, प्यार मोहब्बत का संदेश देने का सामाजिक कार्य भी किया है। भारतीय फिल्म जगत के कलाकार अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजेश खन्ना, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरूख खान, स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर, सायरा बानो, आशा पारेख, निरूपा रॅाय, मधुबाला आदि कईयों को उन्होंने मार्गदर्शन दिया है। दिवंगत दिलीप कुमार को दादासाहेब फालके, पद्मभूषण, पद्मविभुषण, पाकिस्तान का सर्वेाच्च नागरी सम्मान निशान ए इम्तियाज से नवाजा गया था और वे राज्यसभा में सांसद भी रह चुके हैं। भारतीय फिल्म जगत के उनके अविस्मरणीय ऐतिहासिक बहुमुल्य योगदान को देखते हुए दिवंगत दिलीप कुमार को मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च नागरी सम्मान भारतरत्न देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को शिफारीश करने की मांग डॉ आसिफ शेख ने की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article