गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री संजय कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने एवं गाइड लाइन का पालन कर दतिया वासियों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जिला प्रशासन का सहयोग किया इसका परिणाम है जिले में कोरोना के प्रकरणों में कमी रही।
कलेक्टर श्री कुमार बुधवार को किला चौक पर आओ संवारे दतिया किला चौक पार्क की प्रथम वर्षगांठ एवं अंकुर अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर, समाजसेवी डॉ विवेक मिश्रा, समाजसेविका श्रीमती परीणिता राजे सहित गणमान नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर लोगों को पौधे वितरण भी किए गए।
कलेक्टर ने कहा कि दतिया के विधायक एवं प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की प्रेरणा से समाज सेवा के लिए डॉ. राजू त्यागी ने आगे आकर पार्क के सौन्दीर्यकरण का जो कार्य किया है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। कलेक्टर ने कहा कि गृह मंत्री का हमेशा प्रयास रहा है कि दतिया मध्यप्रदेश के मानचित्र पर एक अच्छे शहर एवं जिले में प्रदर्शित हो। इस दिशा में उनके द्वारा दतिया के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि शहर वासियों को एक भव्य एवं आकर्षक पार्क की भी सुविधा मिले। इसके लिए 5 से 10 एकड़ भूमि में पार्क बनाने की योजना है।
पुलिस अधीक्षक श्री राठौर ने कहा कि डेढ़ वर्ष के दौरान गृह मंत्री की दूर दृष्टि का परिणाम है कि कोरोना काल में जिले एवं बाहर के लोगों की जिलेवासियों ने समाज सेवा की मिसाल पेश की। व्यवस्थित रूप से जो पार्क विकसित किया है ऐसे अन्य पार्को के लिए भी प्रयास किये जाने चाहिए।
डॉ. विवेक मिश्रा ने कहा कि मिश्रा परिवार दतिया वालों के कल्याण एवं दुख-सुख में हमेशा खड़ा हुआ है। कोरोना काल में मिश्रा परिवार ने दतिया की जनता की सबसे ज्यादा चिंता कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई।
डॉ. मिश्रा ने पार्क में किए गए सौन्दर्यीकरण की सराहना करते हुए कहा कि शहर के अन्य पार्को को भी हाथ में लेकर सौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू किये जावे। जिससे दतिया वासी भी पार्का में जाकर सुकुन के पल व्यतीत कर सके। डॉ. मिश्र ने कहा कि पर्यावरण है तो जीवन है।
