लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के तहत बुरहानपुर विधायक शेरा भैया का आपके द्वार कार्यक्रम आज से | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के तहत बुरहानपुर विधायक शेरा भैया का आपके द्वार कार्यक्रम आज से | New India Times

बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया आज 5 जुलाई 2021 से विधायक आपके द्वार कार्यक्रम प्रारंभ करेंगे। बुरहानपुर के विधायक ठाकुर श्री सिंह शेरा भैया ने पत्र क्रमांक 1615 दिनांक 3 जुलाई 2021 के माध्यम से इसकी सूचना कलेक्टर बुरहानपुर के देते हुए इसकी प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर, एसडीएम बुरहानपुर,आयुक्त नगर पालिक निगम बुरहानपुर, अधीक्षण यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बुरहानपुर तथा समस्त पत्रकार बंधुओं को प्रेषित करते हुए सरकारी अमले को उनके साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 5 जुलाई को वार्ड नंबर 4 सिलमपुरा और वार्ड नंबर 6 महर्षि दयानंद वार्ड में पहुंच कर जन समस्याओं का निराकरण करेंगे। वही 6 जुलाई 2021 को वार्ड नंबर 7 तिलक वार्ड और वार्ड नंबर 8 अंबेडकर वार्ड से अपने इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके पूर्व भी बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने अपने बड़े भाई एवं निमाड़ के जननायक स्वर्गीय ठाकुर शिव कुमार सिंह की तर्ज पर अधिकारियों के साथ वार्डों का दौरा कर जनता की समस्याओं को सुना था और उनका मौके पर निराकरण करने के निर्देश दिए थे। पूर्व कार्यक्रम को अच्छा रिस्पांस मिलने से विधायक बुरहानपुर ठाकुर सुरेंद्र सिंह के शेरा भैया ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम बनाया है। राजनीतिक पंडितों के मुताबिक विधायक बुरहानपुर ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के इस कार्यक्रम को आगामी लोकसभा उपचुनाव की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती जय श्री ठाकुर को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए और अपने परिवार की पुरानी रिवायत एवं परंपरा को अपने घर से बरकरार रखने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version