देवरी नगर में पिछले 1 सप्ताह से कचरा गाड़ियां हैं बंद, घर-घर कचरा एकत्रीकरण योजना हुआ फेल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर में पिछले 1 सप्ताह से कचरा गाड़ियां हैं बंद, घर-घर कचरा एकत्रीकरण योजना हुआ फेल | New India Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के उद्देश्य घर घर कचरा एकत्रीकरण जरिए नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने योजना फेल हो गई है। देवरी नगर में पिछले 1 सप्ताह से कचरा गाड़ियां बंद है नगर के 15 वार्ड में घर-घर कचरा कलेक्शन का काम करने वाली रेमकी परियोजना की कचरा गाड़ियां गलियों में घूम कर कचरा एकत्रित करने का काम नहीं कर रही हैं।
बताया जाता है कि नगर पालिका द्वारा नगर से एकत्रित होने वाले कचरे का निष्पादन काली पहाड़ी पर कराया जा रहा था जहां के किसानों द्वारा विरोध करने के बाद कचरा गाड़ियों ने कचरा एकत्रित करने का काम बंद कर दिया 1 जुलाई को नगर की कचरा गाड़ियां पूर्व से निर्धारित ग्राम टिकरिया के ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंची लेकिन एक गाड़ी कचरा आकर वापस लौट आई इसके बाद लगातार पिछले 6 दिन से के विभिन्न भागों में घर घर पहुंचकर कचरा कलेक्शन का काम पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है जिससे नगर की सड़कें कचरा में हो गए हैं जगह जगह कचरा और गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं जिससे जहां आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोगों को बदबू परेशानी का सबब बनी हुई है नगर के मुख्य मार्ग के किनारों पर एवं सभी सड़कों पर कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं जो विभिन्न तरह की बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है पिछले 6 दिन बीत जाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरणी की नींद में सोए हुए हैं, वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कचरा मय हुए नगर के लोगों की समस्याओं से निजात दिलाने की चिंता नहीं है।
झुनकू वार्ड की कविता यादव ने बताया कि कचरा गाड़ी बंद रहने से वार्ड में गंदगी बढ़ती जा रही है सड़क पर गंदगी रहने से मच्छर बढ़ रहे हैं और बीमारियां फैल रही हैं लेकिन नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी कोई ध्यान नहीं देते हैं ।तिलक वार्ड निवासी शरद साहू ने बताया कि और पिछले 5 दिन से कचरा गाड़ी के आने का इंतजार करते हैं लेकिन कचरा गाड़ी नहीं आ रही है जिससे उनके घर में 5 दिन से रखा कचड़ा बदबू मार रहा है और बंदबू से घर भर के लोग परेशान हैं
इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने नगर पालिका प्रशासन अमन मिश्रा एवं सीएमओ नगरपालिका निशांत श्रीवास्तव को फोन करके निर्देश दिए हैं कि नगर में पिछले 6 दिन से कचरा गाड़ी में बंद है पूरा नगर कचरे में तब्दील होता जा रहा है लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि नगर पालिका के निर्धारित टिकरिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सुरक्षित कचरा फेंकने के के लिए कचड़ा कलेक्शन ठेकेदार पर कार्यवाही की जाए और कचरा गाड़ियां डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने के लिए संचालित की जाए जिससे नगर में बीमारियां ना फैलेऔर लोग भी बीमार ना पड़े, क्योंकि बारिश ना होने से गर्मी बढ़ रही है और बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ रही है।
इस संबंध में जब नगर पालिका सीएमओ निशांत श्रीवास्तव से बात करना चाहिए लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version