शिक्षाविदों ने बताया राजपुरोहित महासभा को वक्त की जरूरत, जल्द होना चाहिए गठन, हम भी हैं साथ निभाने को तैयार | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, ब्यूरो चीफ, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

शिक्षाविदों ने बताया राजपुरोहित महासभा को वक्त की जरूरत, जल्द होना चाहिए गठन, हम भी हैं साथ निभाने को तैयार | New India Times

राजपुरोहित समाज के शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक सहित सभी विषयों के साथ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए राजपुरोहित महासभा का निर्माण हो और इसी संकल्प में साथ कार्य कर रही संयोजक टीम द्वारा आज समाज के शिक्षाविदों की एक वर्चुअल मीटिंग रखी गई जिसमें समाज के शिक्षाविदों ने सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान करते कहा की समाज के विकास के लिए एक मजबूत संगठन की महत्ती आवश्यक्ता है और जल्द से जल्द सकारात्मक सोच के साथ समाज की महासभा का निर्माण होना चाइए।

वर्चुअल मीटिंग में बोलते हुए शिक्षाविद प्रो. प्रेम सिंह सोकडा ने कहा की सभी वर्ग और समूह के विचारों को जान कर उनको साथ लेकर सशक्त रूप से महासभा का गठन और निर्माण होना चाइए और यह संगठन समाज के लिए हर क्षेत्र में कार्य करे.

बीकानेर से शिक्षाविद प्रो.डॉ चेतन प्रकाश घेनड़ी ने कहा की आज समाज को एक मजबूत संगठन की अति आवश्यकता है और समाज के वरिष्ठ लोगो को नाम से दूर रहकर एक मजबूत संगठन राजपुरोहित महासभा का निर्माण करे जो समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा और डॉ चेंतन प्रकाश घेनड़ी ने संगठन प्रारूप पर अमूल्य सुझाव पटल पर रखे।

जोधपुर से शिक्षाविद डॉ मधुसुदन सिंह बारवा ने कहा की अत्यंत खुशी की बात है की आप सब एक सकारात्मक प्र्यास समाज के मजबूत संगठन के लिए कर रहे हैं और जिस सोच और संकल्प ले साथ आप लोग प्र्यास कर रहे है तो निश्चित रुप से समाज के विकास को संकल्पित राजपुरोहित महासभा का जल्द निर्माण होगा और समाज के लिए यह संगठन अति आवश्यक है और हम सब मिलकर समाज के उत्थान में सहयोगी बनेंगे।

शिक्षाविदों ने बताया राजपुरोहित महासभा को वक्त की जरूरत, जल्द होना चाहिए गठन, हम भी हैं साथ निभाने को तैयार | New India Times

समाज के ही शिक्षाविद बीकानेर से डॉ इंद्र सिंह झाबरा ने अपने अनुभव सांझा करते कहा की समाज के लिए बनने वाली इस राजपुरोहित महा सभा मे समाज के विकास के लिए हर मुद्दे को ध्यान में रखना होगा और समय समय पर समाज के वरिष्ठ जन / विषय विशेषज्ञों के साथ ऑन लाइन या ऑफ लाइन संवाद स्थापित कर समाज की और समाज बंधुओं की समस्याओं के निराकरण का कार्य भी किया जाना चाइए वही यह संगठन आज की जरूरत है और इस संगठन का प्रारूप ऐसा हो की सभी क्षेत्र के लोगो का सहयोग हो और अलग अलग क्षेत्र के बंधुओ के प्रकोस्ट बने जिससे संगठन मजबूत बने।

वर्चुअल मीटिंग में शिक्षाविद प्रो.ओम सिंह भावण्डा ने विचार रखते कहा की समाज मे शिक्षा और मुख्यतः बालिका शिक्षा पर जोर देना बहुत जरूरी है और हम सब को मिलकर इस और ध्यान देना होगा जब शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा तो समाज सशक्त बनेगा वही नई बनने जा रही महासभा इस विषय पर ज्यादा ध्यान देगी ऐसी उम्मीद है।

जोधपुर से शिक्षाविद डॉ पूजा विकास राजपुरोहित ने समाज के लिए एक मजबूत संगठन निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते कहा की हर समाज मे मजबूत संगठन है और इसी प्रकार हमारे समाज को भी एक सशक्त मजबूत संगठन की आवश्यकता है और यह राजपुरोहित महासभा अपने निर्माण के बाद इस कमी को दूर करेगी और सभी को साथ लेकर समाज हितार्थ कार्यो की और अग्रसर होगी।

शिक्षाविद जसपाल सिंह अजमेर ने भी अपने विचार पटल पर रखे और समाज की नई बनने वाली राजपुरोहित महासभा निर्माण के लिए अपने सुझाव दिए तो प्रो.भवानी सिंह लुनावास, प्रो.बलवंत सिंह , प्रो गोविंद सिंह , इन्द्र सिंह जी गादाणा सहित कई शिक्षाविदों ने सन्देश के माध्यम से इस नेक पहल पर खुसी जाहिर करते शुभकामनाएं दी।

वर्चुअल मीटिंग का संचालन वरिष्ठ पत्रकार और राजपुरोहित महासभा सयोजक कमेटी सदस्य विक्रम सिंह रास ने किया, वहीं कवि सुख सिंह आऊवा श, गजेन्द्र सिंह टूकलिया, पत्रकार ओम सिंह बिलाड़ा पटल पर मौजूद रहे और कमेटी सयोजक किरण सिंह चांचौड़ी ने सभी शिक्षाविदों का आभार प्रकट करते हुए अब तक किये कार्यो की जानकारी सबके समक्ष रखी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version