निःस्वार्थ भाव से काम करने पर हमें सफलता निश्चित मिलती है: कलेक्टर. रोटरी क्लब मेघनगर द्वारा आयोजित प्रतिज्ञा रक्तदान महोत्सव में पहुंचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

निःस्वार्थ भाव से काम करने पर हमें सफलता निश्चित मिलती है: कलेक्टर. रोटरी क्लब मेघनगर द्वारा आयोजित प्रतिज्ञा रक्तदान महोत्सव में पहुंचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक | New India Times

कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता रविवार प्रातः रोटरी क्लब मेघनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम प्रतिज्ञा रक्तदान महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे।
यहां पर रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा जी ने कहा कि जो भी काम हम निःस्वार्थ भाव से करते हैं उसमें हमें सफलता अवश्य मिलती है।
रक्तदान में कोई छोटा-बडा, अमीर-गरीब, पुरूष-महिला नहीं होता इससे मानवता एवं पीडित व्यक्ति को मदद मिलती है एवं उसे नवजीवन मिलता है। मानवता के लिये हमें रक्तदान करना चाहिये। बाइर्क्स के लिये मैं कहना चाहुंगा की रोड पर रक्त न बहाएं अपना रक्त अस्पताल में दान करें।

रोटरी क्लब के चिन्ह में जो चक्र है वह हमें निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशासन को जब भी किसी सहायता/मदद की आवश्यकता होती है। तो हम रोटरी को याद करते है एवं रोटरी से हमें सहायता समय पर प्राप्त हो जाती है। रक्तदान में रक्दाता को यह मालुम ही नहीं होता है की उसका रक्त किसे चढ़ा है किसकी जान उसने बचाई है। इससे बडा और क्या दान हो सकता है। रोटरी क्लब अपना मेघनगर जिसमें मेघनगर के प्रति अपनत्व छुपा है। अपने शहर मेघनगर के लिये भी स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित करे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पडवाल अस्पताल में रक्तदान कक्ष का भी अवलोकन किया।
इस दौरान मंच पर बीएमओ डॉ. सेलेक्सी वर्मा, रोटरी असिस्टेंट गर्वनर डॉ. रिंकु जोशी, रोटरी क्लब अध्यक्ष निलेश भानपुरीया, रो. भरत मिस्त्री स्वास्थ्य चेयरमेन रोटरी मण्डल 3040, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लक्ष्मीनारायण गर्ग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विकास डावर, मण्डल ब्लड डोनेशन कमेटी के चेयरमेन रो. यंशवन्त भण्डारी, रो. सचिव महेन्द्र सोलंकी, पूर्व मण्डलाध्यक्ष अतुल गारगव एवं बडी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य, जिला भाजपा महिला मौर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version