मप्र के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बारिश में भीग रहा है हजारों टन प्याज, प्याज परिवहन के लिए ठेकेदार के पास नहीं है पर्याप्त वाहन | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​मप्र के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बारिश में भीग रहा है हजारों टन प्याज, प्याज परिवहन के लिए ठेकेदार के पास नहीं है पर्याप्त वाहन | New India Timesछतरपुर जिले के हरपालपुर स्टेशन पर बारिश से भीगते प्याज को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने का प्रयास प्रशासन ने शुरू कर दिया है। इसके लिए रेत परिवहन में लगे ड़म्परों और ट्रक का सहारा लिया जा रहा है। जिले के हरपालपुर रैंक पॉइंट (रेलवे स्टेशन) पर तीन मालगाड़ी प्याज आया है।​मप्र के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बारिश में भीग रहा है हजारों टन प्याज, प्याज परिवहन के लिए ठेकेदार के पास नहीं है पर्याप्त वाहन | New India Timesपहली ट्रैन 15 जून की शाम 6 बजे आई जिस में 22 सौ टन प्याज लाया गया, 19 जून की शाम 5 बजे दूसरी ट्रैन प्याज लेकर आई 2800 सौ टन प्याज लेकर, तीसरी ट्रैन 22 जून की सुबह 6 बजे  22 सौ टन प्याज लेकर आई है।

 मिली जानकारी के अनुसार रैक प्वाइंट के गोदाम गेहूं से भरे हुए है। प्याज भंडारण की समुचित व्यस्था न होने से विगत एक सप्ताह से प्याज का परिवहन न होने से बारिश में भींगती रही है, जिसके कारण कई टन प्याज सड़ने लगा है। जानकारों का कहना है कि नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि प्याज समुचित स्थानों पर समय से पहुंचे। अधिकारियों की लापरवाही के चलते प्याज खुले आसमान में रैक पॉइंट पर पड़ा हुआ है। परिवहन ठेकेदार के पास पर्याप्त वाहन न होने प्याज परिवहन समय से नही ही पा रहा है।

मप्र के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बारिश में भीग रहा है हजारों टन प्याज, प्याज परिवहन के लिए ठेकेदार के पास नहीं है पर्याप्त वाहन | New India Times​स्थानीय लोगों ने इस मामले पर प्रशासन का ध्यान खींचा था। शनिवार को नौगांव एस डी एम बी बी गंगेले अपने राजस्व अमले के साथ हरपालपुर स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि रैक पॉइंट का निरीक्षण कर प्याज को  बारिश में भींगने से बचाने के लिए कवर डलवाने के निर्देश दिए गए हैं। उनहोंने परिवहन के लिये वाहन उपलब्ध कराने की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि जिले में 12 हजार मैट्रिक टन प्याज प्रदाय किया जाना है। 3 हजार मैट्रिक टन प्याज हरपालपुर स्टेशन पर है, जिसके परिवहन की व्यवस्था की जा रही है ताकि सम्मबंधित समिति तक प्याज भेजा जा सके।

सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने एक दर्जन खाली ट्रकों को पुलिस की मदद से पकड़ कर प्याज परिवहन में लगाया दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version