एनएसयूआई ने नर्सिंग स्टाफ की मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को लिखा पत्र | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएसयूआई ने नर्सिंग स्टाफ की मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को लिखा पत्र | New India Times

नर्सेस एसोसिएशन मध्यप्रदेश द्वारा अपनी मांगों को लेकर चलाये जा रहे आंदोलन के समर्थन में एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर तत्काल नर्सिंग स्टाफ की मांगों को स्वीकार कर समाधान करने की मांग की है.

रवि परमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के सभी नर्सिंग कर्मचारी लम्बे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. मध्यप्रदेश में कार्यरत स्टाफ नर्स की लंबित मांगों के निराकरण हेतु, नर्सेस एसोसिएशन ने कई बार शासन को क्रमवार रूप से ज्ञापन व विरोध कार्यवाही के माध्यम से नर्सेस की लंबित मांगों को लेकर समय समय पर अवगत कराता आ रहा है लेकिन आज दिनांक तक नर्सेस की मांगों पर विचार नहीं किया गया.

परमार ने कहा कि नर्सेस एसोसिएशन मध्यप्रदेश की मांगों का एनएसयूआई पुरज़ोर समर्थन करता है, सभी जायज मांगों को अविलंब राज्य सरकार द्वारा स्वीकार कर समाधान किये जाये।

परमार ने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा है कि अगर जल्द से जल्द निराकरण नहीं किया गया तो एनएसयूआई द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version