बहराइच के मोहल्ला नाजीरपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कोविड़ 19 वैक्सिनेशन कैम्प का सभासद शकील मिर्ज़ा की सरपरस्ती में हुआ आयोजित | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच के मोहल्ला नाजीरपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कोविड़ 19 वैक्सिनेशन कैम्प का सभासद शकील मिर्ज़ा की सरपरस्ती में हुआ आयोजित | New India Times

कोविड़ 19 के टीके को लेकर सभ्य समाज में तो भ्रामक प्रचार और तरह तरह की अफवाहें फैलाने वालों की कमी नहीं है पर आज नाजीरपुरा के मोहल्लावासियों ने एक नजीर पेश करते हुए पूरी लगन से जागरूकता दिखाते हुए बुजुर्गों ने व नाजिर पूरा की सौदागर मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद हनीफ़ नूरी ने भी पूरे दमखम के साथ कोविड़ 19 वैक्सिनेशन का टीका लगवाते हुए अपने समाज के लोगों से बढ़ चढ़कर वैक्सीन लगवाने और जो लोग भ्रामक खबरों से प्रेरित होकर टीकाकरण में सहयोग नहीं दे रहे हैं ऐसे लोगों के लिए खुद वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को जागरूक किया.

जब टीकाकरण काउंटर पर मोहल्ले के वरिष्ठ लोगों ने जाकर टिकाकरण करवाया और फिर क्या था देखते ही देखते लोगों का हुजूम टीकाकरण कैम्प पर आ गया और टीकाकरण करने आये स्वास्थ्यकर्मियों ने दिल खोल कर उनका स्वागत करते हुए उनका हौसला बढ़ाते हुए सभी का टीकाकरण करने का बात कहते हुए सभी लोगों से शान्ति बनाने की अपील करते हुए टीकाकरण किया.

लोगों की जागरूकता उत्सुकता बढ़ी तो खत्म हुई टीके की डोज सिर्फ 100 लोगों को ही लग सका टीका

बहराइच के मोहल्ला नाजीरपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कोविड़ 19 वैक्सिनेशन कैम्प का सभासद शकील मिर्ज़ा की सरपरस्ती में हुआ आयोजित | New India Times

मोहल्लावासियों की इतनी जागरूकता को देखते हुए सभासद ने एक बार और कैम्प लगावाने की बात कही है वहीं और जो लोग आज कम वैक्सीन के कारण जिनका टीकाकरण नहीं हो पाया है उन सबको दूसरे कैम्प में टीकाकरण करवाने का भरोसा दिलाया.

आज सभासद शकील मिर्ज़ा, पूर्व सभासद रईस अंसारी, शहजादे ठेकेदार, हाफ़िज़ हनीफ नूरी, बिलाल अंसारी, चांद बाबू, अब्दुल रईस, लल्लन, शकील अहमद, नफीसा, महजबी, चीना बेगम, रूमी, शमा परवीन, शकीला आदि लोगों ने टीका लगवाया. इस दौरान निदा खान, गज़ाला आशा बहू व रिजवाना बेगम आंगनवाड़ी उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version