प्रेस रूम में सादगी से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय का जन्मदिन | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

प्रेस रूम में सादगी से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय का जन्मदिन | New India Times

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका मुख्यालय के तल मजला पर स्थित पत्रकार-कक्ष में भाईंदर के वरिष्ठ-पत्रकार एवं स्पेशल क्राइम रिपोर्टर सुभाष मुरलीधर पांडेय का जन्मदिन कोरोना काल को देखते हुवे सुरक्षा कवच के तहत सोशल डिस्टनसिंग, हैंड सेनेटाइज का पालन करते हुए केक काटकर मनाया गया।
ज्ञात हो कि कोरोना योद्धा पत्रकार सुभाष पांडेय कुछ महीना पहले कोविड के दूसरे लहर का बुरी तरह शिकार हो गए थे। महीनों अस्पताल में कोविड आईसीयू में एडमिट रहने के बाद उन्हें नवजीवन मिला। इस उपलक्ष्य में स्थानीय पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। स्थानीय पत्रकारों में अमित तिवारी (नवभारत टाइम्स), अनिल चौहान (नवभारत), विनोद मिश्रा (दोपहर का सामना), एडवोकेट इरबा कोनापुरे (मराठी सामना/ आपल महानगर), मयूर ठाकुर (लोकसत्ता), सीमा गुप्ता (सम्पादिका: जन कल्याण सेवा), रविन्द्र उपाध्याय (संपादक: लक्ष्यधारी), सूरजप्रकाश सांडेसर (संपादक: सूरजप्रकाश), सज्जी आई.पी (आरटीआई एक्टिविस्ट), दिलीप जैन (परिवहन सभापति), अविनाश जागुष्ठे ( सदस्य: परिवहन समिति सदस्य) आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article