रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर युवा कांग्रेस के द्वारा नेमावर हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च कर व मोम बत्ती जलाकर मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से मांग की है की आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए और इस घटना की सीबीआई जांच की जाए।
बता दें कि मध्यप्रदेश के देवास जिला में जघन्य हत्याकांड सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। सभी लोग 13 मई से लापता थे। जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर में यह जघन्य वारदात हुई। मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा हुआ तो इलाके में सनसनी फैल गई।

उक्त श्रद्धांजलि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यामीन शेख, युथ कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष अरूण ओहारी,
अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश सचिव और रतलाम प्रभारी सोहैल शेरानी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शाहिदा भाबर, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रोशन बारिया, महेन्द्र भाबर, अनसिंह वसुनिया, रोशन मेडा, जय विक्रांत चारेल, सागर बरिया, जोशफ मावी, विशाल बारिया, रितिक बारिया, जीतेश गरवाल, अक्षय चारेल, जोसफ गमाड, आदेश, कमलेश दोहरे, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
