पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन | New India Times

वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन | New India Times

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन लोगों ने सपा कार्यालय में केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया जिसमें एक दूसरे को केक खिलाया और ईश्वर से प्रार्थना की वह अखिलेश यादव जी को लंबी आयु प्रदान करें. लोगों ने जगह जगह भंडारे भी करवाए एवं अपने घरों में भी लोगों ने उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया. बच्चों ने जय अखिलेश विजय अखिलेश के नारे लगाए. जब समाजवादी पार्टी के जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष इसरार अहमद से पूछा गया कि अखिलेश जी का इस बार इतना शानदार जन्मदिन क्यों मनाया गया तो उन्होंने कहा कि जन्मदिन तो हम उनका हमेशा मनाते हैं किंतु इस बार खास यह है कि अगला जन्मदिन उनका जब मनाया जाएगा जब यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार होगी. 2022 के मिशन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है, इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है. उन्होंने कहा कि 22 में बाईसकिल ही आएगी.
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें जिलाध्यक्ष रामपाल यादव जी, पूर्व मंत्री रफी अहमद उस्मानी, इसरार अहमद, जमशेद खान, हरजीत सिंह, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, शेखू मिर्जा आदि बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version