नेमावर हत्याकांड निन्दनीय एवं सरकार की लापरवाही, हत्यारों को फांसी दे देना चाहिए: पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नेमावर हत्याकांड निन्दनीय एवं सरकार की लापरवाही, हत्यारों को फांसी दे देना चाहिए: पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया | New India Times

नेमावर हत्याकांड मध्यप्रदेश सरकार की नाकामी दर्शाती है, पुलिस प्रशासन ने लगभग एक माह से ज्यादा समय तक कोई कार्यवाही नहीं की, इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दुर्दात अपराधियों को फांसी की सजा हो तथा इस कांड में संलग्न व्यक्तियों को कड़ी सजा दिलाये जाने हेतु सबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की कृपा करें जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की प्रदेश में पुनरावृति न हो सकें साथ ही यह भी मांग की है कि पीड़ित हमारे जनजातिय परिवार के सदस्यों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करते हुए जीविकापार्जन हेतु उनके परिजनों को स्थाई रोजगार एवं आर्थिक सहायता भी शासन स्तर से उपलब्ध कराने का कष्ट करें। उक्त बात पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने पत्र लिख कर मुख्यमंत्री से मांग की है।  
विधायक भूरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि देवास के नेमावर क्षेत्र में अत्यंत दुःखद एवं विभत्य हत्याकांड हुआ है. इस हत्याकांड में 5 लोगों की हत्या कर उन्हें जमीन में गाड दिया गया हेै। हत्या के पूर्व महिलाओं के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या की गयी।

नेमावर कस्बें में निवारत मतता कास्ते अपने परिवार के पांच सदस्यों सहित 13 मई से लापता हो गये थे, परिवार जनों ने उनसे संपर्क नहीं हो पाने के कारण पुलिस को सूचना थी दी गयी जिस पर पुलिस द्वारा कोई तत्वरित कार्यवाही नहीं की गयी जो कि अत्यन्त ही लापरवाही की गयी है।

कांतिलाल भूरिया नेमावर पहुंच कर वहां मृतक परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर घटना की वस्तुस्थिति से रूबरू होगें तथा प्रशासन से मांग करेगें कि मृतक परिवार के बाकि सदस्यों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जावे एवं उन्हें जीविका चलाने हेतु स्थाई रोजगार अथवा शासकीय नौकरी प्रदान करें एवं शासन स्तर से आर्थिक सहायता उपलब्ध करावे। साथ ही मृतक परिवार को श्रद्वाजंली अर्पित कर परिवार को शोक व्यक्त करेंगे।
उक्त हत्यांकाड की जिला कांग्रेस के पदाधिकारी निर्मल मेहता, पेटलावद विधायक वालसिंह मेडा, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, शांति राजेश डामोर अध्यक्ष जिला पंचायत एवं पूर्व विधायक जेवियर मेडा, कार्यवाहक अध्यक्ष रूपसिंह डामोर एवं हेमचन्द्र डामोर, संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल शंकरसिंह भूरिया, एवं युवक कांग्रेस के आशिष भूरिया एवं अध्यक्ष युका विजय भाभर विधानसभा अध्यक्ष हेमेन्द्र कटारा एवं बन्टू अग्निहोत्री, गौरव सक्सेना, विनय भाभर राजेश भटट सहित कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उक्त विभित्स हत्यांकाड की निन्दा की है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version