वैक्सीनेशन महाभियान हुआ फेल, वैक्सीन की सभी केंद्रों पर हो रही है भारी किल्लत, परेशान होकर घर लौटे लोग, तो कुछ करते रहे घंटों इंतजार | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

वैक्सीनेशन महाभियान हुआ फेल, वैक्सीन की सभी केंद्रों पर हो रही है भारी किल्लत, परेशान होकर घर लौटे लोग, तो कुछ करते रहे घंटों इंतजार | New India Times

मध्य प्रदेश सरकार का वैक्सीन महाअभियान फेल होता नजर आ रहा है व सरकार के मंत्रियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्याप्त मात्रा में वैक्सीनेशन कराने की बात एवं वैक्सीन टीका की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था कराने की घोषणा झूठी साबित होती नजर आ रही है क्योंकि दिन गुरुवार को जब देवरी के 21 वैक्सीनेशन सेंटरों में देखने को मिला कि देवरी के औधकल सेंटरों में लोग सुबह से ही टीकाकरण केंद्रों पर सैकड़ों की संख्या मै पहुंच गए थे। और केंद्र पर व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई।

वैक्सीनेशन महाभियान हुआ फेल, वैक्सीन की सभी केंद्रों पर हो रही है भारी किल्लत, परेशान होकर घर लौटे लोग, तो कुछ करते रहे घंटों इंतजार | New India Times

केंद्र पर महिला और पुरूषों की लंबी-लंबी कतारें लग गई, जो अपने वैक्सीन लगने की बारी का इंतजार करते देखे गए। चिलचिलाती धूप और उमस में लोग कतारों में खड़े रहे लेकिन जब उनका नंबर आया तो पता चला कि वैक्सीन ही खत्म हो गई ।टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाने पहुंचे लोगों को निराश होकर अपने घर वापस लौटना पड़ा तो कुछ लोग वैक्सीन आने के इंतजार में केंद्र पर तपती धूप में ही दिन भर बैठे रहे। वैक्सीन स्टॉक खत्म होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को आई जो दूर दराज से आए हुये थे तो वहीं कुछ कामकाजी लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देवरी के ग्राम छीर वैक्सीनेशन मै भी130डोज आये जो बारह बजे ही खत्म हो गई वहां भी सैकडो ग्रामीण वैक्सीन लगवाये बिना ही घर बाषिस लौट गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version