रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत अनुभाग मेगनगर तहसीलदार हर्षल बेहरानी द्वारा बताया गया की मेगनगर में 1700 का लक्ष्य था लेकिन लगभग 3260 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
यहाँ पर बेहरानी द्वारा बीएमओ डॉक्टर सैलेक्सी वर्मा तथा डा. विनोद नायक एवं अन्य सहयोगी स्टॉप का डॉक्टर्स डे पर पुष्पमाला से अभिनंदन किया एवं बेहरानी द्वारा डॉक्टर्स एवं स्टॉफ के द्वारा जो टीकाकरण के लिये जो कार्य किये जा रहे हैं उसके लिये उनकी तारीफ की और सम्मानित किया।
