वरणगांव शहर में राकांपा में शामिल हुए कई युवक | New India Times

लियाकत शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

वरणगांव शहर में राकांपा में शामिल हुए कई युवक | New India Times

जलगांव जिला के भुसावल तहसील से सटे वरणगांव में रविवार को राकांपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भाऊ चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष वाई.आर पाटिल, तालुका अध्यक्ष दीपक मराठे के नेतृत्व में वरणगांव शहर के 20 से 25 युवा एनसीपी में शामिल हुए. राजमार्ग से सटे राकांपा भवन में सभी शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया. उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्ति का स्वागत किया और कहा है की लोग अब राकांपा कांग्रेस के काम और शरद पवार के विचारों में विश्वास कर रही है. इस अवसर पर अल्पसंख्यक तालुका के अध्यक्ष पप्पू जकातदार, ओबीसी सेल तालुका के अध्यक्ष मनोज कोलते, शहर के युवा अध्यक्ष सोहेल कुरैशी, तालुका के उपाध्यक्ष प्रकाश नरखेड़े, वरणगांव शहर के अध्यक्ष समाधान भाऊ चौधरी, विकास सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश माली, नगरसेवक सुधाकर जवाले, नगरसेवक रवि सोनवणे, साजिद कुरैशी, रवींद्र पाटिल, महेश सोनवणे, राजेश इंगले, लल्ला माली, पिंटू धोबी, विजय चौधरी, विनायक शिवरामे, दयावान शिपी, भीमा गवले, इफ्तेखार मिर्जा, नलू इंगले, शांताराम सुरलकर, रोशन भंगले मौजूद थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version