मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शासन की मंशानुसार जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार एवं उन की प्रेरणा से मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत के नेतृत्व में मोमिन जमातखाना अंसार नगर बुरहानपुर में गुरुवार को टीकाकरण कैंप संपन्न हुआ।

मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज सलामत, सचिव हाजी शाहिद अंसारी एडवोकेट, संरक्षक हाजी आरिफ अंसारी अलीग, संरक्षक हाजी मंजूर हुसैन अंसारी, हाजी मुजफ्फर आलम, आरिफ अंसारी समोसे वाला, ज़ाकिर मददन, मास्टर अकरम ज़िया अंसारी, रियाजुल हक अंसारी, हाजी अनीस अंसारी, अहमद हुसैन अंसारी, हाजी मोहम्मद इब्राहिम पापा सेठ, हाजी अल्ताफ जिया, मोहम्मद आसिफ सरदार, मोहम्मद हसन इंदौरी, मोमिन जमात बुरहानपुर के कार्यालय सचिव मोहम्मद फारूक अंसारी चिश्ती, आरिफ अंसारी अलमारी वाला, हाजी सलीम मेहंदी,हाजी ज़िया अंसारी, स्वामी वनिता मेडिकल इकबाल अंसारी आईना, निहाल अंसारी कासिम एंब्रॉयडरी सहित समाज जनों की उपस्थिति में इस शिविर का उद्घाटन मस्जिद शनवारा गेट बुरहानपुर के पेश इमाम और सुन्नी धार्मिक विद्वान हजरत मौलाना कलीम अशरफ अशरफी ने किया। इस अवसर पर सुन्नी धार्मिक विद्वान हजरत मौलाना कलीम अशरफ अशरफी ने 2.42 मिनट का एक वीडियो जारी करके मुस्लिम समाज जनों से टीकाकरण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की और टीकाकरण करवाने की अपील की।

मोमिन जमात बुरहानपुर के अधीन संचालित अबू अयूब अंसारी स्कूल के मानद प्राचार्य एवं शिक्षाविद डॉक्टर शकील अंसारी ने प्रथम टीका लगाया। मौलाना कलीम अशरफ अशरफी के इस प्रेरणादायक वीडियो की जिला प्रशासन सहित कई ग्रुपों में प्रशंसा की जा रही है। जिला प्रशासन बुरहानपुर की ओर से एसडीएम काशीराम बडोले में इस शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन बुरहानपुर द्वारा टीकाकरण कैंप में 250 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था,लेकिन मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष और उनकी टीम की मेहनत के नतीजे में यहां 460 लोगों का टीकाकरण संपन्न हुआ। इस टीकाकरण शिविर को सफल बनाने में मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत और उनकी टीम ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वही टीकाकरण टीम में डॉक्टर मोहम्मद फराज खिलजी स्टाफ नर्स में सचिन संघपाल, हमीदा बक्श, समद खान, निलेश महाजन, परवीन बानो,शबाना बानो, शेख इसाक और अशफाक अंसारी, क्षेत्र की आशा और उषा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत करके शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कलेक्टर बुरहानपुर प्रवीण सिंह ने शिविर के सफल आयोजन पर मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज सलामत और उनकी टीम की प्रशंसा की है। यहां शुक्रवार 25 जून को भी कैंप लगाया गया है। टीकाकरण कैंप के सफल आयोजन पर मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह प्रवेश सलामत को जहां उनके शुभचिंतकों, हितेषियों, सहित राजपुरा वार्ड के सरपंच रईस अंसारी पेट्रोल पंप सहित समाजजनों ने बधाई और मुबारकबाद दी है।
