वैक्सीन लगवाने के लिए मुस्लिम समाज ने दिखाई सक्रियता, उमड़ा जन सैलाब, नूर ए मोहम्मदी मदरसे में वैक्सीन लगवाओ कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वैक्सीन लगवाने के लिए मुस्लिम समाज ने दिखाई सक्रियता, उमड़ा जन सैलाब, नूर ए मोहम्मदी मदरसे में वैक्सीन लगवाओ कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर मे कोरोना काल के चलते केंद्र सरकार व राज्य सरकार के टीकाकरण अभियान के चलते जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मेघनगर के एसडीएम श्री आकाश सिंह, पूर्व एसडीएम एवं लिंक प्रभारी अधिकारी श्री एल एन गर्ग द्वारा जनता से अनुरोध किया जा रहा है कि देश का प्रत्येक नागरिक वैक्सीन लगवाए।

इसी कडी मे 2 दिन पूर्व मेघनगर नयापुरा की नूर ए मोहम्मदी मस्जिद में अधिकारियों और सदर ने बैठक कर सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया था. मस्जिद में पधारे अधिकारियों के अनुरोध व अपील को स्वीकार करते हुए वैक्सीन का एक कैंप नूर ए मोहम्मदी मदरसे में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी तादात में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। एसडीएम श्री आकाश सिंह, पूर्व एसडीएम श्री एल एन गर्ग, सीएमओ नगर परिषद श्री विकास डावर, नूर ए मोहम्मदी मस्जिद के सदर व एडवोकेट हाजी सलीम शेरानी के प्रयास से लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया था।

वैक्सीन लगवाने के लिए मुस्लिम समाज ने दिखाई सक्रियता, उमड़ा जन सैलाब, नूर ए मोहम्मदी मदरसे में वैक्सीन लगवाओ कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

दोपहर 2:00 बजे से शुरू किए गए वैक्सीन कैंप में शाम होते-होते लगभग 120 लोगों ने वैक्सीन का डोज ले लिया था और लंबी कतार लगाकर उत्साह के साथ महिला एवं पुरुष इस राष्ट्रीय आपदा से लड़ने के लिए एक जुट दिखाई दिए।

यहां तक की नगर के युवाओं से लेकर मस्जिद के मौलाना और मुफ्ती साहब ने भी वैक्सीन को लेने के लिए समाज जनों से अपील की।

शासन द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण महा अभियान को सफल करने के लिए नगर के युवा नेता और अल्पसख्यक विकास कमेटी के प्रदेश सचिव और रतलाम प्रभारी सोहैल शेरानी, युवा नेता अब्दुला इमरान शेख, डॉक्टर इमरान मकरानी, अशरफ शेरानी, मस्जिद के इमाम हाफिज रिजवान मंसूरी मुफ्ती साहब आदि मुस्लिम समाज के लोग का सराहनीय सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version