देवरी क्षेत्र के वैक्सीन सेंटरों पर शाम 5 बजे तक नहीं हो पाया वैक्सीनेशन, सुबह से इंतज़ार करते रहे लोग, शाम 5 बजे के बाद हुआ वैक्सीनेशन शुरू | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी क्षेत्र के वैक्सीन सेंटरों पर शाम 5 बजे तक नहीं हो पाया वैक्सीनेशन, सुबह से इंतज़ार करते रहे लोग, शाम 5 बजे के बाद हुआ वैक्सीनेशन शुरू | New India Times

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे महा वैक्सीनेशन अभियान जिसमें लगातार तीसरे दिन भी प्रशासनिक अधिकारियो के कडे निर्देशों का पालन कर रहे कर्मचारी गण ने अच्छी खासी मेहनत की जिसका परिणाम दिन गुरुवार को सभी वैक्सीन सेन्टरों पर देखने मिला पर वहीं प्रशासन व सरकार की व्यवस्थाओं की भी पोल उस वक्त खुल गई। जब देवरी ब्लाक व केसली ब्लाक के वैक्सीनेशन सेंटरों पर सुबह 9 बजे से न होकर शाम चार से पांच बजे बाद वैक्सीनेशन शुरू हो पाया क्योंकि पूरे जिले में वैक्सीन नहीं थी जिस कारण ब्लाक व केन्द्र स्तर पर तैयारियां तो पहले से ही जोरों से शुरू की गई थी और ग्रामीण क्षेत्रों की 21 ग्राम पंचायतों में वैक्सीनेशन होना था जिसकी तैयारियां स्थानीय प्रशासन के द्वारा जोरों से की गई। ग्राम पंचायतों मे घर घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रित किया गया और मुनादी भी कराई गई जिससे ग्रामीण जन लोग वैक्सीनेशन कराने बड़ी संख्या में पहुंचे तो हुआ वहीं ग्रामीण जन तो बड़ी संख्या में गुरुवार को सुवह नौ बजे ही पहुंच गये मगर वहां केन्द्रों पर करीब शाम पांच बजे तक वैक्सीन ही नहीं पहुंची जिसके कारण ग्रामीणों में वैक्सीनेशन सेन्टर पर ही हाहाकार मचा रहा व ग्रामीणों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ अच्छा खासा आक्रोश दिखाई दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जब वैक्सीन नहीं है तो ये सब फालतू प्रचार प्रसार का दिखावा क्यों? क्यों हल्दी चावल देकर आंमत्रित करने का दिखावा कर रहे हैं?

देवरी क्षेत्र के वैक्सीन सेंटरों पर शाम 5 बजे तक नहीं हो पाया वैक्सीनेशन, सुबह से इंतज़ार करते रहे लोग, शाम 5 बजे के बाद हुआ वैक्सीनेशन शुरू | New India Times

कोरोना महा वैक्सीनेशन अभियान के तहत देवरी में तीसरे दिन 21 सेन्टरों में झुनकू ग्राम, पिपरिया, नंदे रसेना डोभी सिमरिया सिंगपुर गंजन गोपालपुरा गौरझामर गंगवारा बरकोरी कला छीर ग्राम बिजोरा देवरी बीना समनापुर साहजू पिपरिया जैतपुर सुना रहली अनंतपुरा मोकला बहेरिया कलां पनारी कंजेरा आदि बनाये गये जहां पर शाम पांच बजे वैक्सीन पहुंची तब जाके वैक्सीनेशन प्रारंभ किया गया. देवरी व्लाक के लिये मात्र 1800 डोज मिले जिसमें प्रत्येक सेंटर पर 70 डोज वैक्सीन के भेजे गये वहां सभी सेन्टरों पर ग्रामीण जन पूरे दिन भर भूखे प्यासे काफी परेशान होते नजर आये. वहीं देवरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बने 21 सेन्टरों पर वैक्सीन न होने व वैक्सीनेशन दोपहर तीन बजे तक न शुरू होने की शिकायतें मिलने पर जनपद पंचायत अध्यक्षा आंचल आठ्या द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर गौरझामर, झुनकू ग्राम आदि का निरीक्षण करने पहुंची जहां पर ग्रामीण जन को परेशान होते देख तुरंत जिलापंचायत सीईओ को काल कर वैक्सीन की व्यवस्था कराने का आग्रह किया. वहीं पंचायत सचिवों को निर्देश दिये कि सेन्टरों पर ग्रामीण जनता के लिये वैठने, पीने के पानी आदि की सुगम व्यवस्था करायी जाये मगर प्रशासन द्वारा शाम को मात्र एक घंटे वैक्सीनेशन करने का मौका मिला. दिन भर वैक्सीन के इंतजार में बैठे ग्रामीण जन अपने अपने घर लौट गये जबकि सुबह से ही अच्छा खासा वैक्सीनेशन कराने लोगों का माहौल नजर आ रहा था मगर वैक्सीन न होने के कारण प्रशासन का महाअभियान फेल नजर आया. गौरझामर में एक 75 वर्षीय बुर्जुग महिला सुबह से शाम तक वैक्सीन लगवाने का इंतजार करती रहीं जो करीब तीन किलोमीटर दूर से पैदल चलकर आयी थीं. वहीं झुनकू ग्राम में वैक्सीन लगवाने सुबह नौ बजे से श्रीमती दया पटेल, संगीता पटेल, गोविंद पटेल, गनपत पटेल, राजकुमार पटेल, श्याम रानी आदि वैक्सीन लगवाने के लिये सुबह नौ बजे से तीन बजे तक इंतजार कर बैठी रहीं उसके बाद अपने घर वापिस लौट गईं जबकि यह लोग चार किलोमीटर दूर ग्राम खेरी व रजौला से पैदल चलकर आई थीं. वहीं बिजोरा देवरी में कुसुम रानी, लक्ष्मी चढार, नीलेश चौबे, लखन दुबे, तुलसीराम अहिरवार सुबह नौ बजे से चार बजे तक वैक्सीन के इंतजार में बैठे रहे उसके बाद घर वापिस लौट गये. बिजोरा ग्राम के नीलेश चौबे व तुलसीराम अहिरवार ने परेशान होकर भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री व प्रशासन को जमकर कोसकर कहा कि जब व्यवस्थायें नहीं हैं तो हल्दी के पीले चावल व प्रचार प्रसार सब दिखावा क्यों कर रही सरकार? मजदूरी छोड़कर आज वैक्सीन लगवाने आये हम लोग न तो मजदूरी कर पाये न ही वैक्सीन लग पा रही है. यही हाल रसेना व डोभी सिमरिया पनारी समनापुर साहजू में देखने मिली जहां प्रशासन व भाजपा सरकार को ही ग्रामीणों ने जमकर खरी खोटी सुनाई.

देवरी क्षेत्र के वैक्सीन सेंटरों पर शाम 5 बजे तक नहीं हो पाया वैक्सीनेशन, सुबह से इंतज़ार करते रहे लोग, शाम 5 बजे के बाद हुआ वैक्सीनेशन शुरू | New India Times

इनका कहना है: –

वैक्सीन की पूरे जिले में थोड़े समय के लिये कमी आ गई थी क्योंकि वैक्सीन किसी कारणवश समय पर सागर नहीं पहुंच पायी थी जिसके कारण समय पर ब्लाक स्तर पर नहीं पहुंची थी मगर अब पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो चुकी है व सभी सेंटरों में भेज दी गई है, किसी भी प्रकार से वैक्सीन की कमी नहीं आयेगी: इच्छित गढपाले, जिला पंचायत सीईओ सागर.

वैक्सीनेशन सेन्टरों पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाई, सभी देवरी के सेन्टरों पर शाम चार पांच बजे के बाद वैक्सीनेशन शुरू किया गया, यह सरकार व प्रशासन की व्यवस्थाओं को स्पष्ट उजागर कर रही है कि सरकार व प्रशासन की व्यवस्था पूर्णतः फेल है. ग्रामीण जन दिन भर परेशान होते रहे, जब वैक्सीन पर्याप्त नहीं है तो झूठा तारीफों का पुल बांधना व वैक्सीनेशन में प्रथम स्थान पाने की झूठी बातें करना, झूठा प्रचार प्रसार कर दिखावा करना भाजपा सरकार बंद करे: कुमारी आंचल आठया, अध्यक्ष जनपद पंचायत देवरी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version